सिकटी पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 1080 बोतल नेपाली शराब और 5 चोरी की बाइक जब्त, दो तस्कर फरार

जब्त नेपाली शराब व बाइक के साथ सिकटी थानाध्यक्ष | Prabhat Khabar Network
सिकटी थाना क्षेत्र में पुलिस ने अवैध शराब के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की है. छापेमारी के दौरान 1080 बोतल नेपाली शराब और 5 चोरी की बाइक जब्त की गईं, हालांकि दो तस्कर मौके से फरार होने में सफल रहे. पुलिस उनकी तलाश में जुटी है.
Sikti Liquor Smuggling: अररिया जिले के सिकटी थाना क्षेत्र में पुलिस ने अवैध शराब कारोबार के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए 1080 बोतल नेपाली शराब और 5 चोरी की बाइक जब्त की है. छापेमारी के दौरान आरोपी मौके से फरार हो गए. पुलिस ने दोनों तस्करों के खिलाफ उत्पाद अधिनियम की धाराओं में प्राथमिकी दर्ज कर उनकी गिरफ्तारी के लिए अभियान शुरू कर दिया है.
गुप्त सूचना पर हुई छापेमारी
थानाध्यक्ष रौशन कुमार सिंह ने बताया कि कई दिनों से सूचना मिल रही थी कि सिकटी थाना क्षेत्र के सैदाबाद कॉलोनी वार्ड संख्या-12 निवासी रोहित पासवान के घर पर अवैध शराब का भंडारण किया गया है और वहां से अन्य स्थानों पर शराब भेजने की तैयारी चल रही है. सूचना के सत्यापन के बाद थानाध्यक्ष के नेतृत्व में 8 से 10 पुलिस जवानों की टीम गठित कर छापेमारी की गई.
1080 बोतल नेपाली शराब और 5 बाइक बरामद
पुलिस ने घर, आंगन, बाइक पर बंधी बोरियों और डिक्की की तलाशी ली. इस दौरान विभिन्न ब्रांड की नेपाल निर्मित 300 एमएल की कुल 1080 बोतल शराब बरामद हुई. साथ ही शराब तस्करी में प्रयुक्त 5 बाइक भी जब्त की गईं. जांच में सभी बाइक चोरी की पाई गईं.
दो तस्कर फरार, प्राथमिकी दर्ज
छापेमारी के दौरान पुलिस को देखकर आरोपी मौके से फरार हो गए. फरार तस्करों की पहचान सैदाबाद कॉलोनी निवासी परशुराम पासवान और रोहित पासवान के रूप में हुई है. दोनों के खिलाफ उत्पाद अधिनियम की सुसंगत धाराओं में नामजद प्राथमिकी दर्ज की गई है.
गिरफ्तारी के लिए छापेमारी जारी
Sikti Liquor Smuggling: थानाध्यक्ष रौशन कुमार सिंह ने बताया कि जब्त शराब और वाहनों को थाने लाकर अग्रेतर कार्रवाई की जा रही है. फरार दोनों आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए लगातार छापेमारी की जा रही है. पुलिस पूरे नेटवर्क की भी जांच कर रही है कि इस अवैध शराब कारोबार में और कौन-कौन लोग शामिल हैं.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में
By संजय प्रताप सिंह
संजय प्रताप सिंह प्रिंट माध्यम में 16 वर्षों से और डिजिटल माध्यम में पिछले 3 सालों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. सिकटी (अररिया) क्षेत्र में काम कर रहे हैं. सामाजिक कार्यों, शिक्षा, राजनीति व खेल में रुचि रखते हैं.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










