अररिया में देर रात गौशाला में लगी आग, SSB जवानों की फुर्ती से बची कई मवेशियों की जान

Updated:
विज्ञापन

फोटो: आग को बुझाते एसएसबी के जवान | Prabhat Khabar Network

WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

अररिया की एक गौशाला में अचानक आग लग गई, जिससे हड़कंप मच गया. सशस्त्र सीमा बल (SSB) के जवानों ने फुर्ती दिखाते हुए ग्रामीणों की मदद से आग पर काबू पाया और गौशाला में बंधे मवेशियों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया. इस त्वरित कार्रवाई से एक बड़े हादसे को टाल दिया गया.

विज्ञापन

अररिया. जिले के पीरगंज क्षेत्र में रविवार की देर संध्या गौशाला में आग लगने से अफरातफरी मच गयी. 52वीं वाहिनी सशस्त्र सीमा बल अररिया की पीरगंज बाहरी सीमा चौकी के जवानों की तत्परता से समय रहते आग पर काबू पा लिया गया. जवानों ने ग्रामीणों के सहयोग से गौशाला में बंधे मवेशियों और बकरियों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया, जिससे एक बड़ा हादसा टल गया. घटना 13 सितंबर की रात करीब 9:30 बजे की है.

विज्ञापन

दहीपुरा गांव की गौशाला में लगी आग

जानकारी के अनुसार पीरगंज चौकी के कार्यक्षेत्र में आने वाले दहीपुरा गांव निवासी सामदेव यादव की गौशाला में अचानक आग लग गयी. आग की लपटें देखकर ग्रामीणों में अफरातफरी मच गयी. घटना की सूचना मिलते ही पीरगंज बीओपी के कैंप कमांडर सहायक उप निरीक्षक तोलन कुमार नाथ ने तत्काल जवानों को मौके पर पहुंचने का निर्देश दिया.

नौ जवानों के साथ मौके पर पहुंचे कैंप कमांडर

कैंप कमांडर सहायक उप निरीक्षक तोलन कुमार नाथ अपने नौ जवानों के साथ अग्निशमन उपकरण लेकर घटनास्थल पर पहुंचे. जवानों ने स्थानीय ग्रामीणों के साथ मिलकर आग बुझाने का अभियान शुरू किया. आग तेजी से फैल रही थी, लेकिन एसएसबी जवानों और ग्रामीणों ने काफी मशक्कत के बाद आग पर काबू पा लिया. जवानों ने सबसे पहले गौशाला में बंधे मवेशियों और बकरियों को सुरक्षित बाहर निकालने का प्रयास किया.

मवेशियों और बकरियों को सुरक्षित बाहर निकाला

आग बुझाने के दौरान गौशाला में बंधे जानवरों और बकरियों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया. इससे बड़ी संख्या में मवेशियों की जान बच गयी. हालांकि आग की चपेट में आने से एक दोपहिया वाहन जलकर क्षतिग्रस्त हो गया.

समय रहते एसएसबी जवानों के पहुंचने और ग्रामीणों के साथ मिलकर राहत कार्य चलाने से आग को आसपास फैलने से भी रोक लिया गया.

एसएसबी की त्वरित कार्रवाई की ग्रामीणों ने की सराहना

घटना के बाद ग्रामीणों ने एसएसबी जवानों की त्वरित कार्रवाई की जमकर सराहना की. ग्रामीणों का कहना था कि यदि जवान समय पर मौके पर नहीं पहुंचते तो आग से बड़ा नुकसान हो सकता था. आग बुझाने के बाद कैंप कमांडर ने ग्रामीणों को सावधानी बरतने की सलाह दी. उन्होंने कहा कि आग लगने वाली वस्तुओं को घर और आवासीय परिसर से सुरक्षित दूरी पर रखा जाए, ताकि भविष्य में इस तरह की घटना से बचा जा सके.

Also Read: बिहार पुलिस चालक सिपाही भर्ती में ‘सेटिंग’ का खेल, क्रेटा से मिले अभ्यर्थी के मूल प्रमाणपत्र; 5 गिरफ्तार

आपके शहर में

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन