बकाया बिजली बिल जमा करने की अपील

बिजली बिल वसूली को लेकर विभाग उठा रहा सख्त कदम
कुर्साकांटा. प्रखंड क्षेत्र के बकाया बिजली उपभोक्ताओं को लेकर बिजली विभाग सख्ती बरत रही है. वैसे बिजली उपभोक्ता जिसके पास दो हजार रुपये से अधिक बिजली का बकाया है तो अविलंब बकाया बिजली बिल का भुगतान करने की अपील की जा रही है. कनीय अभियंता अरविंद कुमार ने बताया कि बकाया बिजली बिल उपभोक्ताओं को लगातार सूचित किया जा रहा है कि वे अपने अपने बकाया बिजली बिल का भुगतान कर बिजली सुविधा का लाभ लें. कनीय अभियंता ने बताया कि बकाया बिजली बिल भुगतान नहीं करने वाले उपभोक्ताओं के विरुद्ध विभाग सर्वप्रथम बिजली काटती है. इसके बाद वैसे उपभोक्ताओं के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज कर बकाया बिजली बिल की वसूली की जा रही है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में
By प्रफुल्ल भारती
प्रफुल्ल भारती प्रिंट माध्यम में 16 और डिजिटल माध्यम में पिछले 5 वर्षों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. सामाजिक सरोकार, अपराध, शिक्षा, राजनीतिक खबरों में रुचि रखते हैं.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










