छह गैस एजेंसियों में प्रशासन की छापेमारी
Author Praphull bharti
Updated:
विज्ञापन

छह गैस एजेंसियों में प्रशासन की छापेमारी
विज्ञापन
नियंत्रण कक्ष को मिली 530 शिकायतों में से 513 का हुआ समाधान, डीएम की टीम ने जांची उपलब्धता
अररिया. जिले में रसोई गैस का पर्याप्त स्टॉक उपलब्ध है. जिले में सुचारू व पारदर्शी तरीके से सिलिंडर का वितरण सुनिश्चित कराने के लिए जिला प्रशासन निरंतर सक्रिय है. इस क्रम में गुरुवार को जिले के छह गैस एजेंसियों में जिलाधिकारी द्वारा गठित अधिकारियों की विशेष टीम द्वारा छापामारी की गयी. हालांकि इसमें किसी प्रकार की गड़बड़ी की शिकायत सामने नहीं आयी. सिलिंडर के वितरण व उपलब्धता से जुड़ी उपभोक्ताओं की शिकायत को दूर करने के लिए जिला नियंत्रण कक्ष बेहद सक्रिय है. नियंत्रण कक्ष के माध्यम से अब तक कुल 530 शिकायतें प्राप्त हुई हैं. इसमें 513 शिकायतों का समाधान हो चुका है. शेष लंबित 17 मामलों के त्वरित निष्पादन को लेकर संबंधित एजेंसियों का निर्देशित किया गया है.प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन

लेखक के बारे में
By प्रफुल्ल भारती
प्रफुल्ल भारती प्रिंट माध्यम में 16 और डिजिटल माध्यम में पिछले 5 वर्षों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. सामाजिक सरोकार, अपराध, शिक्षा, राजनीतिक खबरों में रुचि रखते हैं.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










