पीएम आवास सर्वे के नाम पर अवैध राशि मांगने पर होगी कार्रवाई
Author Prabhat khabar news desk
Updated:
विज्ञापन

सर्वे के लिए परिवार का आधार कार्ड होना जरूरी है
विज्ञापन
-3- प्रतिनिधि, सिकटी
बीडीओ परवेज आलम की अध्यक्षता में पंचायतों में पीएम आवास योजना प्लस टू के चल रहे सर्वेक्षण कार्य को लेकर सर्वेयर टीम के साथ समीक्षा बैठक की. बीडीओ ने कहा कि गरीबों, वंचितों की पात्रता रखने वाले ग्रामीणों का सर्वेक्षण ग्रामीण आवास सहायकों, सुपरवाइजर व अन्य कर रहे हैं. उन्होंने सर्वेयर को एक दिन में कम से कम पांच सर्वे करने के निर्देश दिये. सर्वे में 15 मिनट का समय लगता है. सर्वे में शामिल होने वाला आवेदक स्वयं ऑनलाइन आवेदन कर सकता है. आगे उन्होंने बताया कि ईंट की दीवार होने पर आवास का रजिस्ट्रेशन नहीं होगा. सर्वे के लिए परिवार के सभी सदस्यों का आधार होना जरूरी है. आवास के लिए स्वीकृति महिला के नाम होगी, जबकि मुखिया के रूप में पुरुष का नाम दर्ज हो सकता है. विगत 10 जनवरी से आगामी 31 मार्च तक सर्वेक्षण कार्य किया जायेगा. बीडीओ ने कहा कि यदि कोई बिचौलिया पैसे लेकर पीएम आवास देने की बात कहता है तो तुरंत इसकी शिकायत करें. उस पर कार्रवाई की जायेगी.—–
मारपीट में तीन लोग घायल
पलासी. प्रखंड क्षेत्र के अलग-अलग गांवों में आपसी विवाद को लेकर हुई मारपीट में महिला सहित तीन व्यक्ति घायल हो गये. घायलों में कुजरी गांव के आस्मिन, बेलसरी गांव के महेश लाल साह व आरती देवी शामिल हैं. सभी घायलों का इलाज पीएचसी पलासी कराया गया. मौके पर मौजूद प्रभारी डॉ जहांगीर ने बताया कि सभी घायल खतरे से बाहर है. इलाज जारी है————
सड़क दुर्घटना में दो घायल
पलासी. प्रखंड के अलग-अलग सड़क दुर्घटना में दो व्यक्ति घायल हो गये. दोनो घायलों को आनन-फानन में इलाज के लिए पीएचसी पलासी लाया गया. घायलों में पलासी गांव के नूतन देवी व बलिगढ़ के साबिर शामिल हैं. मौके पर पीएचसी प्रभारी डॉ जहांगीर ने बताया कि दोनों घायल खतरे से बाहर है. इलाज जारी है.डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










