ePaper

अभाविप ने शिवाजी महाराज की पुण्यतिथि मनायी

Updated at : 03 Apr 2025 9:52 PM (IST)
विज्ञापन
अभाविप ने शिवाजी महाराज की पुण्यतिथि मनायी

छत्रपति शिवाजी महाराज सभी धर्म का करते थे सम्मान

विज्ञापन

-17- प्रतिनिधि, अररिया अभाविप नगर इकाई अररिया द्वारा शिवपुरी स्थित परिषद कार्यालय परिसर में महापराक्रमी, शौर्य के प्रतीक, कुशल प्रशासक व धर्म के प्रति समर्पित छत्रपति शिवाजी महाराज के पुण्यतिथि को धूमधाम से मनाया गया. समारोह का उद्घाटन पूर्णिया विवि के सिंडिकेट सदस्य प्रो एमपी सिंह द्वारा दीप प्रज्वलित कर किया गया. इस अवसर पर एमपी सिंह ने कहा कि भारत में समय-समय पर ऐसे लाल पैदा हुए हैं, जो अपने शौर्य के बल पर अपने को अजर अमर कर दिया. इन्हीं में से एक थे छत्रपति शिवाजी महाराज. बरसों से मुस्लिम आक्रांताओं के आक्रमण को झेल रहे भारत में हिंदू स्वराज्य की स्थापना करने वाले छत्रपति शिवाजी महाराज जी को उनके पुण्यतिथि के अवसर पर शत-शत नमन किया. बताया गया कि छत्रपति शिवाजी महाराज सभी धर्म का समान रूप से सम्मान करते थे व जबरन धर्मांतरण के सख्त खिलाफ थे. शिवाजी महाराज का कहना था कि लड़ाई आमने-सामने ही लड़ी जाये. यह जरूरी नहीं है, जरूरी है, दुश्मनों पर विजय प्राप्त करना. उनका कहना था कि शत्रु को कमजोर मत समझो. लेकिन अत्यधिक बलिष्ठ समझकर डरना भी नहीं चाहिए. एमपी सिंह ने कार्यकर्ताओं से आह्वान किया कि आपलोग छत्रपति शिवाजी महाराज को पढ़ें व उनसे प्रेरणा लेकर समाज में फैली कुव्यवस्थाओं को समाप्त करने के लिए संघर्ष करें. समारोह को नगर सह मंत्री भोला राठौर ने भी संबोधित किया. मौके पर प्रिंस कुमार, संजीव कुमार, सुमित कुमार, प्रमोद कुमार, राहुल कुमार, आशीष कुमार, प्रियांशु, राजपूर्वे, विक्रम, दिशा कुमारी, साक्षी, सुप्रिया, राजनंदिनी, लक्की वर्मा, मोनिका, मीनू सहित अन्य मौजूद थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
PRAPHULL BHARTI

लेखक के बारे में

By PRAPHULL BHARTI

PRAPHULL BHARTI is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन