पारिवारिक विवाद में युवक पर जानलेवा हमला, घर में तोड़फोड़

Published by : MRIGENDRA MANI SINGH Updated At : 07 Jun 2026 5:45 PM

विज्ञापन

पीड़ित परिवार ने दोषियों की शीघ्र गिरफ्तारी व कड़ी कानूनी कार्रवाई की मांग की है

विज्ञापन

आरोप है कि इस दौरान घायल की पत्नी तरन्नुम नाज के साथ भी मारपीट की गयी. महिला ने आरोप लगाया कि उसके कपड़े फाड़कर अभद्र व्यवहार किया गया.

मामला जोकीहाट थाना क्षेत्र के गैरकी पंचायत का

जोकीहाट. जोकीहाट थाना क्षेत्र के गैरकी मसूरिया पंचायत अंतर्गत रहड़िया गांव में रविवार को पारिवारिक विवाद ने उस समय हिंसक रूप ले लिया, जब दर्जन भर से अधिक लोगों ने एक युवक के घर पर धावा बोलकर उसकी बेरहमी से पिटाई कर दी. घटना में युवक गंभीर रूप से घायल हो गया, जबकि घर में तोड़फोड़ व लूटपाट किये जाने के भी आरोप लगाए गए हैं. पीड़ित मतीन पिता अय्यूब ने बताया कि पारिवारिक विवाद को लेकर उसकी भाभी ने अपने मायके पक्ष व रिश्तेदारों को बुलाया था. आरोप है कि सिसौना बोगला टोली व डूबा गांव से सात बाइक पर सवार होकर पहुंचे हमलावरों ने घर में घुसकर हमला कर दिया. हमलावर कथित रूप से चाकू, लोहे की रॉड और लाठी-डंडों से लैस थे. उन्होंने मतीन को घेरकर जमकर मारपीट की, जिससे उसके नाक- मुंह से खून बहने लगा व वह गंभीर रूप से घायल हो गया. घटना के दौरान घर में जमकर तोड़फोड़ की गयी. शोर-शराबा सुनकर आसपास के ग्रामीण व स्थानीय जनप्रतिनिधि मौके पर पहुंचे तथा बीच-बचाव कर स्थिति को शांत कराने का प्रयास किया. आरोप है कि इस दौरान घायल की पत्नी तरन्नुम नाज के साथ भी मारपीट की गयी. महिला ने आरोप लगाया कि उसके कपड़े फाड़कर अभद्र व्यवहार किया गया.

पुलिस ने किया हालात को नियंत्रित

स्थानीय लोगों के हस्तक्षेप के बाद आरोपित मौके से फरार हो गये. प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार हड़बड़ी में भागने के दौरान पांच बाइक घटनास्थल पर ही छूट गयी. जबकि दो बाइक सवार वहां से निकलने में सफल रहे. घटना की सूचना मिलते ही 112 पुलिस टीम मौके पर पहुंची व हालात को नियंत्रित किया. घायल का उपचार कराया जा रहा है. मामले को लेकर तरन्नुम नाज ने जोकीहाट थाना में आवेदन देकर 10 नाम समेत अन्य अज्ञात लोगों पर जान से मारने की नीयत से हमला करने, नकदी व जेवरात छीनने, घर में तोड़फोड़ करने तथा सामान लूटने का आरोप लगाया है. पीड़ित परिवार ने दोषियों की शीघ्र गिरफ्तारी व कड़ी कानूनी कार्रवाई की मांग की है. वहीं जोकीहाट पुलिस आवेदन के आधार पर मामले की जांच में जुट गयी है.

विज्ञापन
MRIGENDRA MANI SINGH

लेखक के बारे में

By MRIGENDRA MANI SINGH

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन