38 ग्राम स्मैक के साथ एक तस्कर गिरफ्तार

पुलिस ने गुप्त सूचना पर की कार्रवाई
जोकीहाट. जोकीहाट पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर नगर पंचायत जोकीहाट में शुक्रवार को छापेमारी कर 38 ग्राम स्मैक व दो डिजिटल तराजू के साथ एक तस्कर को गिरफ्तार कर लिया. थानाध्यक्ष राजीव कुमार झा ने बताया कि सब इंसपेक्टर इम्तियाज खान व जवानों ने नगर पंचायत के ठेंगापुर वार्ड संख्या दो निवासी 38 वर्षीय विक्की मल्लिक पिता चंदेश्वरी मल्लिक के घर पर छापेमारी की. तलाशी के दौरान आरोपित के रसोईघर से 38 ग्राम स्मैक व दो डिजिटल तराजू बरामद किया गया. बरामदगी के बाद आरोपित को गिरफ्तार कर थाना लाया गया. पुलिस के अनुसार बरामद स्मैक का इस्तेमाल सूखा नशा के रूप में किया जाता है. मामले में एनडीपीएस एक्ट के तहत आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है. मालूम हो कि इससे पूर्व भी जोकीहाट पुलिस ठेंगापुर से स्मैक बरामद किया था.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में
By प्रफुल्ल भारती
प्रफुल्ल भारती प्रिंट माध्यम में 16 और डिजिटल माध्यम में पिछले 5 वर्षों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. सामाजिक सरोकार, अपराध, शिक्षा, राजनीतिक खबरों में रुचि रखते हैं.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










