गांव चलो अभियान को लेकर बनायी योजना

Updated:
विज्ञापन
गांव चलो अभियान को लेकर बनायी योजना

भरगामा मंडल कार्यालय में भाजपा मंडल की बैठक

विज्ञापन

-7- प्रतिनिधि, भरगामा प्रखंड के मंडल भरगामा मंडल कार्यालय में शनिवार को भाजपा मंडल की बैठक आयोजित की गयी. बैठक की अध्यक्षता मंडल अध्यक्ष नित्यानंद मेहता ने की. जबकि संचालन मंडल प्रभारी सुधीर भगत ने किया. बैठक में 06 अप्रैल को पार्टी के स्थापना दिवस व 14 अप्रैल को डॉ भीमराव अ आंबेडकर जयंती को लेकर विस्तार से चर्चा की गयी. कार्यक्रमों को प्रभावशाली व जनसंपर्क आधारित बनाने की रूपरेखा तैयार की गयी. साथ ही 10 से 12 अप्रैल तक चलने वाले गांव चलो अभियान को लेकर भी योजना बनाई गयी. जिसमें हर कार्यकर्ता की भूमिका तय की गयी है. बैठक में संगठन को बूथ स्तर तक मजबूत करने, नए कार्यकर्ताओं को जोड़ने व जनसंवाद को प्राथमिकता देने पर विशेष जोर दिया गया. इस मौके पर जिप सदस्य किरण देवी, पूर्व मंडल अध्यक्ष दीपक कुमार मुन्ना, मंडल महामंत्री संजय मेहता, राजकुमार गुप्ता, मंटू यादव, पिंकू यादव, चंदन सिंह, ललित झा, नारायण मेहता,राकेश रंजन परिहार, कुंदन मेहता, जयप्रकाश पोद्दार सहित दर्जनों कार्यकर्ता मौजूद थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
मृगेंद्रमणि सिंह

लेखक के बारे में

By मृगेंद्रमणि सिंह

मृगेंद्रमणि सिंह प्रिंट माध्यम में 16 और डिजिटल माध्यम में पिछले 5 वर्षों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. प्रभात खबर के अररिया कार्यालय में कार्यरत हैं. सामाजिक सरोकार, अपराध, शिक्षा, राजनीतिक खबरों में रुचि रखते हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन