ARARIA NEWS : थाना परिसर में अवस्थित विशाल पेड़ गिरा,पुलिस पदाधिकारी की गाड़ी क्षतिग्रस्त
Author Amit kumar sinh
Updated:
विज्ञापन

फारबिसगंज थाना परिसर के बाहरी भाग में स्थित एक विशाल पेड़ के अचानक गिर जाने से थाना परिसर में अफरा-तफरी मच गई.
विज्ञापन
फारबिसगंज (अररिया ) से मो कलीम उद्दीन की रिपोर्ट :
फारबिसगंज थाना परिसर के बाहरी भाग में स्थित एक विशाल पेड़ के अचानक गिर जाने से थाना परिसर में अफरा-तफरी मच गई.पेड़ गिरने की इस घटना में वहां खड़ी एक पुलिस पदाधिकारी की चार पहिया वाहन भी क्षतिग्रस्त हो गई.हालांकि पेड़ के समीप खड़ी चार पहिया वाहन में या आसपास कोई व्यक्ति नही थे जिस कारण बड़ा हादसा टल गया.बताया जाता है कि एक पुलिस पदाधिकारी पेड़ के समीप अपने चाहर चक्का वाहन को खड़ा कर कुछ आवश्यक कार्य से थाना परिसर में गये थे जैसे ही वे वापस अपने चाहर चक्का वाहन के पास आ रहे थे कुछ दूर में ही थे कि अचानक पेड़ गिर गया.अचानक पेड़ के गिरने के कारण वहां खड़ा चार चक्का वाहन का अगला भाग क्षतिग्रस्त हो गया.अचानक पेड़ गिरने से कुछ समय के लिए थाना परिसर में अफरा-तफरी की स्थिति उत्पन्न हो गई. घटना के बाद स्थानीय पुलिस कर्मियों ने पहुंच कर क्षतिग्रस्त चार चक्का वाहन को वहां से हटाया व गिरे हुए पेड़ को हटाने की प्रक्रिया शुरू की गई.लोगों का कहना है कि पेड़ काफी पुराना था जो छायादार था.तेज धूप के समय लोग उसी पेड़ के नीचे बैठा करते थे.प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










