शराब के नशे में शिक्षक गिरफ्तार
नरपतगंज : रविवार को नरपतगंज थानाध्यक्ष अमित कुमार के नेतृत्व में पुलिस टीम ने कोशी कॉलोनी स्थित पूर्व विधायक के अस्थायी आवास के समीप से नशे की हालत में एक शिक्षक को गिरफ्तार किया. गिरफ्तार शिक्षक संजय चौधरी उत्क्रमित मध्य विद्यालय प्रेमनगर मधुरा में कार्यरत है. गिरफ्तारी के बाद मेडिकल जांच के लिए पीएचसी नरपतगंज […]
नरपतगंज : रविवार को नरपतगंज थानाध्यक्ष अमित कुमार के नेतृत्व में पुलिस टीम ने कोशी कॉलोनी स्थित पूर्व विधायक के अस्थायी आवास के समीप से नशे की हालत में एक शिक्षक को गिरफ्तार किया. गिरफ्तार शिक्षक संजय चौधरी उत्क्रमित मध्य विद्यालय प्रेमनगर मधुरा में कार्यरत है. गिरफ्तारी के बाद मेडिकल जांच के लिए पीएचसी नरपतगंज भेजा गया. जहां चिकित्सक ने शराब पीने की पुष्टि की.
जानकारी के अनुसार कुछ लोगों के शराब पीये होने की सूचना पर रविवार को थानाध्यक्ष अमित कुमार के नेतृत्व में टीम ने कोशी कॉलोनी में छापेमारी किया. इस दौरान कुछ शराबी भागने में सफल रहे. लेकिन एक शिक्षक नशे की हालत में पकड़े गये. मामले का पुष्टि करते हुए थानाध्यक्ष अमित कुमार ने बताया कि गिरफ्तार शिक्षक के विरुद्ध कांड अंकित करते हुए न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है. बताया जाता है कि गिरफ्तार शिक्षक के विरुद्ध पूर्व में भी एक फर्जी चेक के मामला में नरपतगंज थाना में मामला दर्ज है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










