अररिया में साहिबगंज के एक बच्चे सहित दो गिरफ्तार

Updated:
विज्ञापन

मोबाइल चोरी गिरोह चलाने का आरोप अररिया : इन दिनों शहर में मोबाइल चोरी करने वाला गिरोह सक्रिय है. बीते दो दिनों में तीन मोबाइल चोरी होने का मामला सामने आया. मोबाइल चोरी का शिकार नगर थाना में पदस्थापित एक महिला एएसाआइ भी बनी. हालांकि नगर थाना पुलिस ने दो चोर को पकड़ा भी है. […]

विज्ञापन

मोबाइल चोरी गिरोह चलाने का आरोप

अररिया : इन दिनों शहर में मोबाइल चोरी करने वाला गिरोह सक्रिय है. बीते दो दिनों में तीन मोबाइल चोरी होने का मामला सामने आया. मोबाइल चोरी का शिकार नगर थाना में पदस्थापित एक महिला एएसाआइ भी बनी. हालांकि नगर थाना पुलिस ने दो चोर को पकड़ा भी है. जिसमें एक पिंटू कुमार पिता माधव चौधरी है. दूसरा एक बच्चा शामिल है. दोनों ही झारखंड के साहेबगंज का रहने वाला है. पुलिस ने दोनों से गहन पूछताछ भी की. दोनों को न्यायालय के आदेश पर न्यायिक हिरासत में भेज दिया. वहीं शनिवार को नगर थाना में पदस्थापित एक महिला एएसआइ के बैग से मोबाइल की चोरी तब हो गयी.
जब वह सदर अस्पताल में दवाई लेने गयी हुई थी. इस घटना के बाद से पुलिस मोबाइल चोरी करने वाले गिरोह के उद्भेदन में जुट गयी है. इससे पूर्व महलगांव थाना क्षेत्र के कुरसेल निवासी शिक्षक जफर आलम की मोबाइल की चोरी कपड़ा दुकान में कपड़ा खरीदते समय हो गया. कपड़ा दुकान में लगे सीसीटीवी के फुटेज के आधार पर आठ वर्षीय बच्चे को गिरफ्तार किया गया. इस बाबत नगर थानाध्यक्ष रमेश कांत चौधरी ने बताया कि गिरफ्तार मोबाइल चोर से गहन पूछताछ की गयी है. पूछताछ में जो तथ्य सामने आया है, उसके आलोक में कार्रवाई चल रही है. उम्मीद किया जाना चाहिए कि मोबाइल चोर गिरोह का अन्य सदस्य भी जल्द गिरफ्तार कर लिया जायेगा.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन