डिक्की तोड़ 49 हजार रुपये उड़ाये प्राथमिकी दर्ज
अररिया : एक बार फिर शहर में डिक्की तोड़वा गिरोह सक्रिय हो गया है. बुधवार को बाइक के डिक्की से 49 हजार रुपये उड़ा लिया. इस बाबत पीड़ित ने नगर थाना कांड संख्या 352/17 दर्ज कराया है. महलगांव के मो रहबर पिता फूल मोहम्मद ने केनरा बैंक से चेक के द्वारा 49 हजार रुपये निकाला. […]
अररिया : एक बार फिर शहर में डिक्की तोड़वा गिरोह सक्रिय हो गया है. बुधवार को बाइक के डिक्की से 49 हजार रुपये उड़ा लिया. इस बाबत पीड़ित ने नगर थाना कांड संख्या 352/17 दर्ज कराया है. महलगांव के मो रहबर पिता फूल मोहम्मद ने केनरा बैंक से चेक के द्वारा 49 हजार रुपये निकाला. रुपये को डिक्की में रखकर बगल के एक दवाई दुकान में दवाई लेने गया.
इसी बीच अपराधियों ने डिक्की तोड़ कर राशि निकाल लिया. हालांकि इस घटना से पूर्व मो तहसीन का 16 हजार रुपये डिक्की से निकाल भागते डिक्की तोड़वा गिरोह के एक सदस्य को लोगों ने पकड़ कर पुलिस के हवाले किया था. पीड़ित के आवेदन पर थाना कांड संख्या 351/17 दर्ज किया गया. गिरफ्तार अपराधी राजकुमार यादव पिता
सुकदेव यादव उर्फ कैलू यादव जोराबगंज थाना कोढ़ा का था. दोनों ही मामलों में गिरफ्तार अपराधी को न्यायालय के आदेश पर न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया. इस बाबत नगर थानाध्यक्ष आरके चौधरी ने बताया कि गिरफ्तार अपराधी ने पूछताछ में अन्य साथियों का नाम बताया है. उन लोगों की गिरफ्तारी के लिए अग्रेतर कार्रवाई की जा रही है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










