अररिया में 62 फीसदी मतदान

Updated:
विज्ञापन

सुबह निर्धारित समय पर मतदान शुरू होते ही मतदाताओं की लंबी कतार लग गयी. शाम पांच बजे तक जिले के तीनों निकायों में कुल 62 फीसदी मतदान हुआ. एक बार फिर महिलाओं ने पुरुषों को पीछे छोड़ दिया. 65 प्रतिशत महिला व 59 प्रतिशत पुरुषों ने मतदान किया. अररिया : हल्की नोक-झोंक के बीच जिले […]

विज्ञापन

सुबह निर्धारित समय पर मतदान शुरू होते ही मतदाताओं की लंबी कतार लग गयी. शाम पांच बजे तक जिले के तीनों निकायों में कुल 62 फीसदी मतदान हुआ. एक बार फिर महिलाओं ने पुरुषों को पीछे छोड़ दिया. 65 प्रतिशत महिला व 59 प्रतिशत पुरुषों ने मतदान किया.

अररिया : हल्की नोक-झोंक के बीच जिले के तीनों नगर निकायों में नगर पार्षद का चुनाव शांति पूर्वक संपन्न हुआ. जिले के 386 प्रत्याशियों का भाग्य इवीएम में कैद हो गया.
सुबह निर्धारित समय पर सभी बूथों पर मतदान शुरू हुआ. सुबह से ही मतदान केंद्रों पर मतदाताओं की लंबी कतार देखने को मिली. जिले के तीनों नगर निकायों में कुल मिला कर 62 प्रतिशत मतदान होने की सूचना है. नियंत्रण कक्ष से मिली सूचना के अनुसार 65 प्रतिशत महिला व 59 प्रतिशत पुरुषों ने मतदान में भाग लिया.
इस दौरान अररिया नगर परिषद में 11 लोगों को व फारबिसगंज में आधा दर्जन लोगों को हिरासत में लिया गया. इस दौरान अररिया नप क्षेत्र में आधा दर्जन बाइक व एक चार चक्का वाहन को जब्त किया गया. सूचना के अनुसार अररिया नगर परिषद में 59 प्रतिशत, फारबिसगंज नगर परिषद में 60 प्रतिशत व जोगबनी नगर परिषद में 67 प्रतिशत मतदान हुआ. सुबह दस बजे तक लगभग 16 प्रतिशत मतदान होने की सूचना थी. इसके बाद जैसे जैसे धूप कड़ी होती गयी धीरे-धीरे मतदान का प्रतिशत बढ़ता गया. तीन बजे तक 48 प्रतिशत मतदान हो चुका था, जो मतदान समाप्ति के बाद बढ़ कर 62 प्रतिशत हो गया.
अररिया नगर परिषद के बुथ संख्या 23/2 जिला परिषद कार्यालय में इवीएम में तकनीकी समस्या आने के कारण लगभग एक घंटे देर से मतदान शुरू हो पाया. इसी तरह उमवि रहिका टोला बूथ संख्या 9/2 पर मतदान प्रारंभ होने के एक घंटे बाद इवीएम में गड़बड़ी आ गयी. सूचना पर पहुंचे सुपर जोनल व सेक्टर मजिस्ट्रेट द्वारा इवीएम में आयी खराबी को दूर कर मतदान शुरू कराया जा सका. इस बीच मतदान केंद्र संख्या 18/1 व 18/2 के बाहर प्रत्याशी समर्थकों के बीच कई बार मारपीट हुई. पुलिस द्वारा मामले को शांत कराया गया. बूथ संख्या 28/1 व 28/2 के बाहर पुलिस व पब्लिक के बीच तीखी नोक-झोंक हुई,
जहां एसडीओ व एसडीपीओ ने मतदान केंद्र पर पहुंच कर मामले को शांत कराया. कन्या मवि खरैहया बस्ती बूथ संख्या 11/1, 11/2 व 11/3 पर प्रत्याशी समर्थकों के बीच नोक-झोंक हुई. इसी तरह बूथ संख्या 24 के एक व दो पर भी प्रत्याशी समर्थकों के बीच नोक-झोंक हुई. इसी तरह फारबिसगंज में तीन मतदान केंद्रों पर इवीएम मतदान शुरू होने के समय खराब हो गया, जिसे आधे घंटे में ठीक कर लिया गया. फारबिसगंज में लगभग आधा दर्जन लोग हिरासत में लिये गये.
जोगबनी में मतदान शांतिपूर्वक संपन्न हुआ. जोगबनी में एक मतदान केंद्र पर इवीएम खराब हुआ था. इसके कारण मतदान आधे घंटे देर से शुरू हुआ. मतदान को ले सुरक्षा के कड़े इंतजाम दिखे. आदर्श मतदान केंद्रों पर भी चकाचक व्यवस्था दिखी. मतदान के दौरान नवमतदाताओं व दिव्यांगों ने बढ़-चढ़ कर हिस्सा लिया.
हल्की नोक-झोंक के बीच निकाय चुनाव संपन्न
386 प्रत्याशियों का भाग्य इवीएम में हुआ कैद
डेढ़ दर्जन लोग लिये गये हिरासत में
वाहनों की भी हुई जब्ती, मतगणना कल
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन