तीन लाख का कपड़ा जब्त पांच तस्कर गिरफ्तार
Edited by Prabhat Khabar Digital Desk
Updated:
विज्ञापन
एसएसबी व सिकटी पुलिस ने चलाया गश्ती अभियान भेजा गया कस्टम कार्यालय सिकटी : प्रखंड क्षेत्र के आमगाछी गांवके समीप एसएसबी व सिकटी थाना पुलिस ने गश्ती के दौरान संयुक्त रूप से चार गांठ कपड़े के साथ पांच तस्कर को गिरफ्तार किया. इसके साथ ही तस्करों की एक बाइक व साइकिल जब्त कर लिया. जब्त […]
विज्ञापन
एसएसबी व सिकटी पुलिस ने चलाया गश्ती अभियान
भेजा गया कस्टम कार्यालय
सिकटी : प्रखंड क्षेत्र के आमगाछी गांवके समीप एसएसबी व सिकटी थाना पुलिस ने गश्ती के दौरान संयुक्त रूप से चार गांठ कपड़े के साथ पांच तस्कर को गिरफ्तार किया. इसके साथ ही तस्करों की एक बाइक व साइकिल जब्त कर लिया.
जब्त कपड़े, बाइक व साइकिल की अनुमानित कीमत तीन लाख 17850 रुपये बताया गया. जब्त बाइक, कपड़ा व साइकिल के साथ गिरफ्तार पांचों लोगों को कस्टम कार्यालय फारबिसगंज को सौंप दिया गया. जानकारी के अनुसार सिकटी थानाध्यक्ष धनंजय कुमार ने बताया कि बुधवार को संध्या गश्ती के दौरान आमगाछी गांव के समीप पहुंचे.
जहां पूर्व से एसएसबी 52वीं बटालियन के मजरख बीओपी के जवान नाका लगा कर गश्ती कर रहे थे. ठीक उसी समय पांच व्यक्ति जिसमें एक बाइक व चार साइकिल पर कपड़ा का गांठ बांध कर भारतीय सीमा से नेपाल सीमा में घुसने का प्रयास कर रहे थे. परंतु दोनों तरफ पुलिस और एसएसबी के जवानों को देख कर भागने का प्रयास किया परंतु पुलिस एवं जवानों द्वारा खदेड़ कर उक्त पांचों व्यक्ति को पकड़ कर हिरासत में ले लिया गया.
उन लोगों से पूछने पर बताया कि यह कपड़ा नेपाल के रंगेली बाजार ले जा रहे थे. तस्करी का सामान होने के कारण उक्त सामान को संयुक्त रूप से जब्त कर लिया गया. हिरासत में लिए गए लोगों से नाम पता पूछने पर उसने अपना नाम मो रफीक, मो मुजाहिद पिता मो मजीद, मो मुन्ना पिता मो सोबराती, मो सज्जाद पिता मो शमशाद, मो इमरान पिता मो अजीमुद्दीन सभी निवासी बौका मजरख बताया. आवश्यक कार्रवाई के बाद सभी पांचों को बाइक, साइकिल व कपड़ों के गांठ के साथ कस्टम कार्यालय फारबिसगंज को सौंप दिया गया है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










