लापता पांच वर्षीय बालक की हत्या कर शव जंगल में फेंका
Edited by Prabhat Khabar Digital Desk
Updated:
विज्ञापन
सौतेली मां पर हत्या का आरोप, प्राथमिकी दर्ज भरगामा (अररिया) : बीरनगर पूरब पंचायत के तकिया टोला बैजूपट्टी गांव में सोमवार से गायब पांच वर्षीय एक बालक का शव मिला. इससे क्षेत्र में सनसनी फैल गयी. मृत बालक दिलखुश मो कामील का पुत्र था. बुधवार की सुबह लाश मिलने के बाद गांव में अफरा-तफरी का […]
विज्ञापन
सौतेली मां पर हत्या का आरोप, प्राथमिकी दर्ज
भरगामा (अररिया) : बीरनगर पूरब पंचायत के तकिया टोला बैजूपट्टी गांव में सोमवार से गायब पांच वर्षीय एक बालक का शव मिला. इससे क्षेत्र में सनसनी फैल गयी. मृत बालक दिलखुश मो कामील का पुत्र था. बुधवार की सुबह लाश मिलने के बाद गांव में अफरा-तफरी का माहौल हो गया. सूचना पर भरगामा थानाध्यक्ष विकास कुमार आजाद सदल बल घटना स्थल पर पहुंच कर शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए अररिया भेज दिया.
साक्ष्य छिपाने के लिए फेंका था शव
दिलखुश सोमवार को घर से गायब हो गया. परिजन उसे ढूंढते रहे. लेकिन बुधवार को उसका शव गांव के ही एक पोखर के समीप जंगल में मिला. हत्या का आरोप बालक की सौतेली मां चुन्नी परवीन पर लगाया गया है. बताया जाता है कि सोमवार की शाम को ही बालक की हत्या कर उसकी सौतेली मां ने साक्ष्य छिपाने की नीयत से शव को फेंक दिया था. पुलिस ने हत्यारोपित सौतेली मां चुन्नी परवीन व उसकी मां छातापुर निवासी शायरा बानो को गिरफ्तार कर लिया है.
बच्चे के नाम दादा ने की थी जमीन
जानकारी के अनुसार हत्या एक जमीन को लेकर की गयी है. घटना के संबंध में मृतक की मां मेहरून निशा ने बताया कि उसके पति मो कामील ने दो शादी की है. उसके दो बच्चे व उसकी सौतन को दो लड़की व एक लड़का है. उसके पति कामिल दिल्ली में रह कर मजदूरी करते हैं. मेहरून निशा के ससुर मो हदीस ने अपनी दोनों बहुओं के लिए अलग-अलग जगह पर रहने की व्यवस्था की थी. ग्रामीणों के अनुसार कामिल अपनी दूसरी पत्नी चुन्नी परवीन पर ज्यादा ध्यान देता था,
जबकि मेहरून निशा किसी प्रकार अपना जीवन यापन करती थी. मेहरून निशा की हालत को देख कर कुछ दिन पूर्व ही उसके ससुर ने अपने पोते के नाम पांच कट्ठा जमीन रजिस्ट्री की थी. मेहरून निशा ने बताया कि इसी बात से बौखलाकर उसकी सौतन चुन्नी ने अपनी मां के साथ मिल कर उसके बच्चे की हत्या कर दी.
इधर थानाध्यक्ष विकास कुमार आजाद ने बताया कि प्रथम दृष्टया हत्या संपत्ति को लेकर की गयी लगती है. उन्होंने बताया कि ग्रामीणों से मिल रही जानकारी के अनुसार चुन्नी परवीण द्वारा उक्त बच्चे को जहर देकर हत्या की गयी है. उन्होंने बताया कि मामले को लेकर दोनों हत्यारोपित को गिरफ्तार कर लिया गया है. प्राथमिकी दर्ज करने की कार्रवाई की जा रही है. इधर हत्या के बाद चर्चाओं का बाजार गर्म है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










