पांच लीटर शराब के साथ एक को दबोचा

Updated:
विज्ञापन

पलासी. पलासी थाना पुलिस ने शनिवार को पुलिस वाहन के साथ संध्या गश्ती के दौरान गुप्त सूचना के आधार पर चौरी संथाली टोला से पांच लीटर चुलाई शराब के साथ एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया. इस बाबत सअनि संतोष राम ने जब्त शराब के साथ पकड़े गये व्यक्ति बजारू हांसदा के विरुद्ध पलासी थाना में […]

विज्ञापन

पलासी. पलासी थाना पुलिस ने शनिवार को पुलिस वाहन के साथ संध्या गश्ती के दौरान गुप्त सूचना के आधार पर चौरी संथाली टोला से पांच लीटर चुलाई शराब के साथ एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया. इस बाबत सअनि संतोष राम ने जब्त शराब के साथ पकड़े गये व्यक्ति बजारू हांसदा के विरुद्ध पलासी थाना में प्राथमिकी दर्ज कराया है.

दर्ज प्राथमिकी में सअनि श्री राम ने कहा कि गत शनिवार को संध्या गश्ती के दौरान बरदबट्टा चौक पर पहुंचा तो गुप्त सूचना मिला कि चौरी संथाली टोला में बजारू हांसदा अपने घर पर देसी चुलाई शराब बेचा करता है. इस क्रम में सअनि अनिल कुमार सिंह, मनोज कुमार सिंह, तथा थाना रिजर्व गार्ड रघुनाथ सिंह, अनिल कुमार यादव के साथ चौरी सतारी टोला निवासी बजारू हांसदा के घर छापेमारी की. इस दौरान उसके घर के बरामदे पर प्लास्टिक के गैलन में रखा पांच लीटर देसी शराब जब्त किया. इसके साथ ही बजारू हांसदा को गिरफ्तार कर लिया.

जोगबनी : सोमवार की सुबह गश्ती के दौरान जोगबनी पुलिस ने उनतीस(29) बोतल शराब के एक महिला को गिरफ्तार किया. इस संबंध में जोगबनी पुलिस ने बताया कि सोमवार की सुबह गश्ती के दौरान जोगबनी बस स्टैंड के पास एक महिला को संदेह के आधार पर रोका गया और महिला पुलिस जवान के द्वारा उसकी तलाशी ली गयी. इस दौरान उसके पास से 29 बोतल नेपाली शराब पाया गया. इसमें आठ बोतल अंगरेजी व 21 बोतल देसी शराब पाया गया. गिरफ्तार महिला ने अपना नाम आमना खातून पति स्वर्गीय मोहम्मद काशिम बताया. उसके विरुद्ध कांड अंकित करते हुए न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन