वज्रपात से अररिया व पूिर्णया में तीन मरे
Edited by Prabhat Khabar Digital Desk
Updated:
विज्ञापन
आंधी में घर गिरने से वृद्ध महिला की मौत अररिया/पूर्णिया : शनिवार की देर रात आयी तेज आंधी व बारिश के दौरान प्रखंड के मिर्जापुर पश्चिम टोला वार्ड सात में आम का एक विशाल पेड़ टीन के घर पर गिर गया. इससे घर में घर में सो रही 65 वर्षीय एक महिला की दबने से […]
विज्ञापन
आंधी में घर गिरने से वृद्ध महिला की मौत
अररिया/पूर्णिया : शनिवार की देर रात आयी तेज आंधी व बारिश के दौरान प्रखंड के मिर्जापुर पश्चिम टोला वार्ड सात में आम का एक विशाल पेड़ टीन के घर पर गिर गया. इससे घर में घर में सो रही 65 वर्षीय एक महिला की दबने से मौके पर ही मौत हो गयी. वहीं मृतका के पति व पुत्र गंभीर रूप से घायल हो गये. मृतका का नाम देवकी देवी पति सत्यनारायण साह है. इस घटना में गंभीर रूप से घायल सत्यनारायण साह (80) पिता स्वर्गीय लखीचंद साह व उनके पुत्र रमेश कुमार साह गंभीर रूप से घायल हो गये.
फारबिसगंज में वज्रपात से वृद्धा की मौत
शनिवार की रात तेज बारिश के दौरान हुए वज्रपात से फारबिसगंज थाना क्षेत्र के किरकिचिया पंचायत के कटहारा वार्ड संख्या दस में 60 वर्षीय एक वृद्ध महिला की मौत घटना स्थल पर ही हो गयी. मृतका लखन देवी पति रामजी मंडल है. शनिवार कि देर रात लगभग एक बजे जब तेज बारिश होने लगी, इसी दौरान वज्रपात की चपेट में वह आ गयी. नरपतगंज. प्रखंड क्षेत्र के पोसदाहा पंचायत के वार्ड संख्या 11 में शनिवार की रात आये तेज आंधी पानी के दौरान ठनका गिरने की दहशत से एक व्यक्ति की मौत हो गयी. मृतक पृथ्वी पासवान (50) है. शनिवार की रात वह घर में सोया हुआ था. इसी दौरान आयी तेज आंधी व पानी के साथ वज्रपात हुआ. इसके दहशत से उसकी मौत हो गयी.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










