79 बोतल शराब जब्त 12 लोग गिरफ्तार

Updated:
विज्ञापन

ब्रेथ एनलाइजर से हुई जांच में नौ शराबी हुए गिरफ्तार अररिया : जिले में अलग-अलग जगहों पर उत्पाद विभाग की टीम व पुलिस ने 79 बोतल शराब जब्त किया. साथ ही तीन लोगों को गिरफ्तार किया गया. िमली जानकारी के अनुसार, उत्पाद विभाग की टीम ने उत्पाद अधीक्षक के मॉनीटरिंग में बुधवार व गुरुवार को […]

विज्ञापन
ब्रेथ एनलाइजर से हुई जांच में नौ शराबी हुए गिरफ्तार
अररिया : जिले में अलग-अलग जगहों पर उत्पाद विभाग की टीम व पुलिस ने 79 बोतल शराब जब्त किया. साथ ही तीन लोगों को गिरफ्तार किया गया.
िमली जानकारी के अनुसार, उत्पाद विभाग की टीम ने उत्पाद अधीक्षक के मॉनीटरिंग में बुधवार व गुरुवार को सघन जांच अभियान चलाया गया. इसमें 19 बोतल अवैध देशी शराब के साथ दो लोगों को गिरफ्तार किया. इसके अलावा नेपाल से शराब पीकर लौट रहे नौ लोगों को शराब पीने के आरोप में गिरफ्तार किया गया. उत्पाद अवर निरीक्षक प्रशांत कुमार ने बताया कि फारबिसगंज में ज्योति सिनेमा हॉल के समीप से नेपाली देशी शराब के साथ ओमप्रकाश पोद्दार व विपिन पोद्दार को गिरफ्तार किया.
जबकि जोगबनी थाना क्षेत्र के वीरपुर व मीरगंज के समीप ब्रेथ एनलाइजर जांच अभियान में सुमित कुमार, अजय महतो, मो जाकिर, मोती यादव, परमेश्वर महतो, शुकलाल महतो, कृष्ण कुमार भगत, संत लाल सदा, भोला सदा को गिरफ्तार किया गया. ये सभी गिरफ्तार लोग नेपाल से शराब पीकर आ रहे थे.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन