हादसों में दो की मौत

Updated:
विज्ञापन

अररिया : जिले के अलग-अलग स्थानों पर हुए सड़क दुर्घटना में दो लोगों की मौत हो गयी, जबकि तीन घायल हो गये. एक दुर्घटना गुरुवार को एनएच 57 पर शहर के दीया होटल के समीप घटी, जहां दो ट्रकों के आमने-सामने की टक्कर में घायल एक ट्रक चालक की मौत इलाज के दौरान हो गयी. […]

विज्ञापन

अररिया : जिले के अलग-अलग स्थानों पर हुए सड़क दुर्घटना में दो लोगों की मौत हो गयी, जबकि तीन घायल हो गये. एक दुर्घटना गुरुवार को एनएच 57 पर शहर के दीया होटल के समीप घटी, जहां दो ट्रकों के आमने-सामने की टक्कर में घायल एक ट्रक चालक की मौत इलाज के दौरान हो गयी.

जबकि, दूसरी घटना सिकटी प्रखंड के आमगाछी स्थित एसएसबी कैंप के पास बुधवार की देर शाम घटी. इसमें जहां बाइक दुर्घटना में एक बाइक सवार की मौत हो गयी. गुरुवार को एक ट्रक कोल्ड ड्रिंक्स लेकर दालकोला बंगाल से लेकर दरभंगा जा रहा था, जबकि दूसरा खाली ट्रक फारबिसगंज से

हादसों में दो…
आ रहा था. दोनों ट्रक आपस में दीया होटल के समीप आपस में टकरा गये. इस घटना में दोनों ट्रकों के चालक गंभीर रूप से घायल हो गये. जबकि, एक ट्रक का खलासी मामूली रूप से जख्मी हो गया. सूचना पर पहुंची नगर थाना पुलिस ने दोनों चालकों को इलाज के लिए पुलिस जीप से सदर अस्पताल पहुंचाया, जहां एक चालक की मौत इलाज के दौरान अस्पताल में हो गयी. मृतक चालक तसलीमुद्दीन खान (55) रोसड़ा समस्तीपुर का रहनेवाला था.
वह ट्रक (एचआर 55 वाय 7747 ) लेकर दालकोला से दरभंगा जा रहा था. जबकि, दूसरा चालक अमित कुमार (30) ट्रक (बीआर 19 पी 5656) लेकर फारबिसगंज से पूर्णिया की ओर जा रहा था. इसी क्रम में दोनों ट्रक आपस में टकड़ा गये और दोनों चालक बुरी तरह घायल हो गये. ट्रक चालक अमित कुमार को सदर अस्पताल में भरती कराया गया है.
इस घटना को ले नगर थाना के प्रभारी थानाध्यक्ष राजेश्वर प्रसाद ने मृतक चालक के परिजनों को इसकी सूचना दे दी है. दुर्घटना के बाद एनएच 57 पर यातायात बाधित हो गया. एनएच 57 का रिपेयरिंग वर्क चल रहा है. इसके कारण एक लेन में वाहनों का परिचालन बंद कर दिया गया है. लिहाजा दोनों ट्रक एक ही लेन से आ-जा रहे थे. घटना के बाद घटना स्थल पर लोगों की भीड़ जुट गयी. लगभग आधे घंटे बाद दोनों दुर्घटनाग्रस्त ट्रकों को किरान की सहायता से सड़क से हटा कर यातायात चालू कराया गया.
इधर सिकटी प्रतिनिधि के अनुसार, प्रखंड क्षेत्र के आमगाछी पंचायत स्थित एसएसबी कैंप लेटी के समीप बुधवार की संध्या बाइक सवार की दुर्घटना में घटना स्थल पर ही मौत हो गयी. जबकि, बाइक पर सवार अन्य दो लोग मामूली रूप से जख्मी हो गये. मृतक बाइक सवार मो फैजान पिता मो रेयान बुधवार की संध्या घरेलू सामान लाने कासत बाजार गया था. वहां से लौटने के क्रम में लेटी कैंप के समीप असंतुलित हो कर गिर गया. मौक पर उसकी मौत हो गयी. जबकि, उसके साथ बैठे दो अन्य साथी मामूली रूप से जख्मी हो गये. स्थानीय लोगों ने इस घटना की सूचना उनके परिजनों को दी. परिजनों ने फैजान को पीएचसी सिकटी ले गया,
जहां चिकित्सक ने उसे मृत घोषित कर दिया. परिजनों ने शव के पोस्टमार्टम कराये जाने से इनकार किये जाने के बाद वे शव को लेकर अपने घर चले गये, जहां उसका अंतिम संस्कार कर दिया गया. फैजान की मौत की खबर सुनते ही सुबह से ही लोग घर पहुंचने लगे. उसकी मौत की खबर सुन कर स्थानीय जिप सदस्य मो अजीमुद्दीन, मुखिया व सरपंच मृतक के घर पहुंच कर उनके परिजनों को सांत्वना दिया.
मृतक चालक समस्तीपुर का था रहनेवाला
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन