जब्त िकये गये हैं 9158 लीटर शराब
Edited by Prabhat Khabar Digital Desk
Updated:
विज्ञापन
जब्त शराब का हुआ भौतिक सत्यापन, अब तक 1941 लोग हुए गिरफ्तार शराबबंदी के बाद जब्त किये गये हैं 6664 लीटर अंगरेजी शराब कुछ थानों में पूरी नहीं हो पायी जांच अररिया : सूबे में पूर्ण शराबबंदी के बाद पहली बार राज्य सरकार के निर्देश पर जिले के 26 में से 24 थानों में जब्त […]
विज्ञापन
जब्त शराब का हुआ भौतिक सत्यापन, अब तक 1941 लोग हुए गिरफ्तार
शराबबंदी के बाद जब्त किये गये हैं 6664 लीटर अंगरेजी शराब
कुछ थानों में पूरी नहीं हो पायी जांच
अररिया : सूबे में पूर्ण शराबबंदी के बाद पहली बार राज्य सरकार के निर्देश पर जिले के 26 में से 24 थानों में जब्त किये गये शराब व उससे संबंधित मामलों की जांच पड़ताल 21 पदाधिकारियों के द्वारा कराया गया. पदाधिकारियों द्वारा अप्रैल 2016 से लेकर अप्रैल 2017 तक विभिन्न थाना में पुलिस व एसएसबी द्वारा मद्य निषेध अभियान के तहत दर्ज कराये गये कुल 854 मामलों की गहन जांच की गयी. डीएम व एसपी के संयुक्त आदेश से निर्गत जांच प्रतिवेदन में बताया गया है
कि मद्य निषेध अभियान के तहत अब तक 1064 आरोपियों की गिरफ्तारी की गयी है. जबकि देशी, विदेशी, चुलाई व नेपाली शराब मिला कर पुलिस के माध्यम से 8385 लीटर शराब की जब्ती की गयी है. जबकि इसी अवधि में उत्पाद विभाग के द्वारा 773 लीटर देशी, विदेशी व चुलाई शराब की जब्ती करने के साथ ही 857 आरोपियों की गिरफ्तारी गयी है. पदाधिकारियों द्वारा किये गये जांच के बाद कुछ ऐसी बाते भी सामने आयी हैं जो डीएम व एसपी के प्रतिवेदन से मेल नहीं खा रही है. लेकिन यह बात भी दिलचस्प है कि जब्त शराब को लीटर के रूप में दिखाया गया. हालांकि कुछ थाना जैसे जोकीहाट, रानीगंज, बथनाहा, कुआड़ी आदि थानों में जब्त शराब के मामले की जांच पदाधिकारियों द्वारा पूरी नहीं हो पायी है. जांच दल में शामिल पदाधिकारियों से मिली जानकारी के अनुसार यहां पर थानाध्यक्षों द्वारा पूर्व के जब्ती मामलों की चार्ज उन्हें नहीं सौंपी गयी है. हालांकि जांच के बाद जो बाते सामने आयी है उससे एक वर्ष के दौरान एक बात तो सामने आयी है कि पुलिस, एसएसबी व उत्पाद विभाग के द्वारा अब तक विभिन्न रूपों में कुल 9158 लीटर शराब की जब्ती की गयी है. जबकि इन मामलों में ही अब तक 1941 लोगों की गिरफ्तारी हुई है.
सबसे ज्यादा विदेशी शराब की हुई है बरामदगी : अररिया जिला अंतर्गत मद्य निषेध संबंधी कांडों व शराब जब्ती के आंकड़ों के अनुसार अप्रैल 2016 से लेकर अप्रैल 2017 तक जिले में 6664 लीटर विदेशी शराब, 1441 लीटर देशी शराब जबकि महुआ व चुलाई शराब 1090 लीटर जब्त किया गया है. इसमें से पुलिस के माध्यम से 1263 लीटर देशी शराब, 6485 लीटर विदेशी शराब जबकि 637 लीटर महुआ व चुलाई शराब जब्त किये गये हैं. जबकि उत्पाद विभाग द्वारा 178 लीटर देशी, 453 लीटर महुआ व चुलाई शराब, 17 लीटर विदेशी शराब व 14.3 लीटर बियर जब्त किया गया है. इन मामलों में पुलिस द्वारा 1084 जबकि उत्पाद विभाग द्वारा 857 आरोपियों की गिरफ्तारी की गयी है.
भरगामा थाना में बरामदगी की स्थिति संतोषेजनक नहीं, मदनपुर ओपी में बरामदगी शून्य
सबसे ज्यादा अवैध शराब की जब्ती अररिया नगर थाना के द्वारा दर्ज की गयी है. जांच प्रतिवेदन के अनुसार नगर थाना द्वारा 76 प्रतिवेदित कांडों में 1274 लीटर अवैध शराब जब्त किया गया है. दूसरे स्थान पर सिकटी थाना है जहां 82 प्रतिवेदित कांडों में 1184 लीटर अवैध शराब जब्त किया गया है. तीसरे स्थान पर फारबिसगंज थाना है जहां 64 प्रतिवेदित कांडों में 1010 लीटर शराब जब्त किया गया है. चौथे स्थान पर जोगबनी है जहां 31 प्रतिवेदित कांडों में 824 लीटर शराब जब्त किया गया है. घुरना थाना पांचवें स्थान पर है जिसके द्वारा 14 प्रतिवेदित कांडों में 638 लीटर शराब जब्त किया गया है. इसके अलावा कुर्साकांटा थाना के वनिस्पत कुआड़ी ओपी द्वारा शराब जब्ती की स्थित दोगुनी से भी ज्यादा है. यहां पर कुर्साकांटा के द्वारा 27 प्रतिवेदित कांडों में 41 लीटर जबकि कुआड़ी ओपी द्वारा 22 प्रतिवेदित कांडों में 143 लीटर अवैध शराब जब्त किया गया है. रानीगंज, आरएस, ताराबाड़ी, जोकीहाट, पलासी, सिमराहा, बथनाहा, सोनामनी गोदाम, बौंसी, नरपतगंज, फुलकाहा, बसमतिया थाना द्वारा अपेक्षाकृत बरामदगी की स्थिति सामान्य है. अवैध शराब बरामदगी के मामले में भरगामा, बैरगाछी, महलगांव, बरदाहा, कुर्साकांटा की स्थिति अच्छी नहीं कही जा सकती है. वहीं मदनपुर ओपी द्वारा अब तक एक लीटर भी शराब की बरामदगी नहीं की गयी है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










