सिरफिरे युवकों ने किया दूसरी बार हमला, गिरफ्तार
पौआखाली : पौआखाली थानाक्षेत्र अंतर्गत शीमलबाड़ी गांव में बीते मंगलवार की रात करीब नौ बजे स्थानीय सरफिरे युवकों ने कानून व्यवस्था को चुनौती देते हुए जबरन घर में घुस कर कमरे आलम नामक व्यक्ति तथा उनके परिवार के सदस्यों को बेरहमी से पीट कर जख्मी कर दिए जाने का मामला प्रकाश में आया है. घटना […]
पौआखाली : पौआखाली थानाक्षेत्र अंतर्गत शीमलबाड़ी गांव में बीते मंगलवार की रात करीब नौ बजे स्थानीय सरफिरे युवकों ने कानून व्यवस्था को चुनौती देते हुए जबरन घर में घुस कर कमरे आलम नामक व्यक्ति तथा उनके परिवार के सदस्यों को बेरहमी से पीट कर जख्मी कर दिए जाने का मामला प्रकाश में आया है.
घटना के बाद चुड़ीपट्टी चौक स्थित चांदसी दवाखाने में इलाज कराने पहुंचे घायल कमरे आलम और उनके परिजनों को इन लोगों ने वहां भी नही छोड़ा. इस दौरान बड़े बेरहमी से पिटाई करते हुए सरफिरे युवकों ने कमरे आलम के बचाव में सामने आयी उनकी पत्नी के हाथ को भी जख्मी कर दिया.
उधर घटना की सूचना मिलते ही थानाध्यक्ष मुकेश कुमार मंडल एवं एएसआई अभिलाष सिंह दलबल के साथ मौके पर पहुंच मुख्य आरोपी सद्दाम पिता मोहम्मद्दीन को चुड़ीपट्टी से और तीन अन्य को नुरीचौक व शीमलबाड़ी स्थित उनके घर से गिरफ्तार कर पीड़ित कमरे आलम के लिखित आवेदन पर मामला दर्ज कर बुधवार को जेल भेज दिया है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










