10 बोतल प्रतिबंधित नशीली दवा समेत एक गिरफ्तार
Edited by Prabhat Khabar Digital Desk
Updated:
विज्ञापन
ताराबाड़ी : ताराबाड़ी पुलिस ने शनिवार को संध्या गश्ती के दौरान बटुरबाड़ी मुमताज चौक पेट्रोल पंप के समीप से दस बोतल प्रतिबंधित नशीली दवा के साथ एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया है. गुप्त सूचना पर की गयी कार्रवाई में अवैध नशा के इस कारोबार में लंबे समय से संलग्न व्यवसायी को गिरफ्तार करने में पुलिस […]
विज्ञापन
ताराबाड़ी : ताराबाड़ी पुलिस ने शनिवार को संध्या गश्ती के दौरान बटुरबाड़ी मुमताज चौक पेट्रोल पंप के समीप से दस बोतल प्रतिबंधित नशीली दवा के साथ एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया है.
गुप्त सूचना पर की गयी कार्रवाई में अवैध नशा के इस कारोबार में लंबे समय से संलग्न व्यवसायी को गिरफ्तार करने में पुलिस को सफलता मिली है. गिरफ्तार व्यक्ति की पहचान बटुरबाड़ी पंचायत के नया टोला इसलामपुर वार्ड संख्या आठ निवासी स्वर्गीय सुखाजू मियां के पुत्र मसलेउद्दीन उर्फ मस्सो के रूप में की गयी है. मामले में ताराबाड़ी थानाध्यक्ष प्रभाकर भारती ने बताया कि पुलिस को अवैध रूप से नशा के कारोबार की सूचना मिली थी. इसे लेकर पुलिस लगातार चौकसी बरत रहा था. इसी क्रम में पुलिस को उक्त व्यक्ति को गिरफ्तार करने में सफल रही.
गिरफ्तार आरोपित के पास से दस बोतल कोडिन युक्त कफ सिरप प्रभो कफ बरामद किया गया. स्थानीय थाना में कांड अंकित कर उसे न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है. छापामारी अभियान में एएसआई अखिलेश प्रसाद, हवलदार राम अनुज प्रसाद , सिपाही राना गौतम सिंह, जितेंद्र शर्मा, संतोष जयसवाल व अन्य मौजूद थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










