अररिया : ट्रक से कुचल कर युवक की मौत दूसरा घायल

Updated:
विज्ञापन

गीतवास टॉल प्लाजा के पास ट्रक की चपेट में आया बाइक सवार रानीगंज(अररिया) : क्षेत्र के खरहट पंचायत अंतर्गत गीतवास टॉल प्लाजा के पास रानीगंज अररिया एनएच-327 इ पर शुक्रवार को सड़क दुर्घटना में एक बाइक पर सवार दो युवक घायल हो गये. इसमें एक की मौत अस्पताल ले जाने के दौरान हो गयी, जबकि […]

विज्ञापन

गीतवास टॉल प्लाजा के पास ट्रक की चपेट में आया बाइक सवार

रानीगंज(अररिया) : क्षेत्र के खरहट पंचायत अंतर्गत गीतवास टॉल प्लाजा के पास रानीगंज अररिया एनएच-327 इ पर शुक्रवार को सड़क दुर्घटना में एक बाइक पर सवार दो युवक घायल हो गये. इसमें एक की मौत अस्पताल ले जाने के दौरान हो गयी, जबकि दूसरे का स्थानीय चिकित्सक द्वारा इलाज किया गया. वहीं इस घटना में मृतक की बाइक क्षतिग्रस्त होने के साथ ही दुर्घटनाग्रस्त ट्रक मौके पर पलट गया. संबंधित ट्रक चालक मौके से भागने में सफल रहे.
अररिया : ट्रक से…
घटनास्थल पर आसपास के लोगों की भीड़ उमड़ पड़ी. सूचना पर रानीगंज थानाध्यक्ष किंग कुंदन सदल बल मौके पर पहुंचे. पीड़ित परिजन व स्थानीय लोगों से घटना की जानकारी लेने के बाद थानाध्यक्ष शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल अररिया भेज दिया. पोस्टमार्टम करवाने के बाद पुलिस ने शव परिजन को सौंप दिया.
खरहट पंचायत अंतर्गत वार्ड संख्या चार अमात टॉला निवासी गेनालाल विश्वास के 35 वर्षीय पुत्र श्याम लाल विश्वास चचेरा भाई ब्रज बिहारी विश्वास के साथ मोटरसाइकिल संख्या बीआर 39 डी 3177 से सुबह लगभग सात बजे अररिया की तरफ अपने खेत जा रहा था. इसी दौरान टॉल प्लाजा के समीप अररिया से रानीगंज की ओर तेज रफ्तार से आ रही गिट्टी लदा हुआ ट्रक संख्या एनएल 01 के 3203 की चपेट में आ गया. ट्रक की ठोकर लगने से मोटरसाइकिल सहित श्याम लाल सड़क से दूर जा गीरे. मोटरसाइकिल क्षतिग्रस्त होने के साथ ही श्यामलाल गंभीर रूप से घायल हो गये, जबकि ब्रज बिहारी को मामूली चोट आयी. स्थानीय लोगों के सहयोग से परिजन घायल श्याम को सदर अस्पताल अररिया ले गये. जहां चिंताजनक स्थिति को देखते हुए चिकित्सक द्वारा सदर अस्पताल पूर्णिया रेफर कर दिया गया. आनन-फानन में परिजन श्याम को पूर्णिया ले जाने की तैयारी कर ही रहे थे, कि उसकी मौत हो गयी. गांव से पुन: पुलिस द्वारा शव पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल अररिया भेज दिया गया. पोस्टमार्टम के बाद गमगीन माहौल में शव का अंतिम संस्कार किया गया.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन