गरीब नवाज एक्सप्रेस से 330 कछुए जब्त

Updated:
विज्ञापन

कटिहार : गरीब नवाज एक्सप्रेस से बुधवार को कटिहार जीआरपी ने गुप्त सूचना के आधार पर छापेमारी कर चार बैग में भरे 330 कछुआें को जब्त किया. जीआरपी ने एक आरोपित को भी गिरफ्तार कर वन विभाग के सुपूर्द कर दिया. अजमेर से किशनगंज जानेवाली गरीब नवाज एक्सप्रेस के साधारण कोच में जीआरपी ने छापेमारी […]

विज्ञापन

कटिहार : गरीब नवाज एक्सप्रेस से बुधवार को कटिहार जीआरपी ने गुप्त सूचना के आधार पर छापेमारी कर चार बैग में भरे 330 कछुआें को जब्त किया. जीआरपी ने एक आरोपित को भी गिरफ्तार कर वन विभाग के सुपूर्द कर दिया. अजमेर से किशनगंज जानेवाली गरीब नवाज एक्सप्रेस के साधारण कोच में जीआरपी ने छापेमारी की,

तो चार बैग में भरे 330 कछुए मिले. जीआरपी ने फैजाबाद निवासी एक तस्कर वीरू गोड़ को गिरफ्तार कर लिया. जीआरपी थानाध्यक्ष धनंजय कुमार ने बताया कि एसआरपी उमाशंकर के निर्देश पर ट्रेनों में सघन चेकिंग अभियान चलाया जा रहा था. जब ट्रेन कटिहार रेलवे स्टेशन के प्लेटफाॅर्म संख्या एक पर पहुंची, तो गुप्त सूचना के आधार पर चेकिंग की गयी, तो साधारण कोच में अलग-अलग सीट के नीचे रखे कछुआें से भरे चार बैग मिले.

गरीब नवाज एक्सप्रेस…
पूछताछ में तस्कर वीरू ने बताया कि उसके साथ चार और लोग थे, जो पुलिस को देख कर फरार हो गये. श्री कुमार ने बताया कि कछुआ तस्कर फैजाबाद से ट्रेन में सवार हुआ था, जो एनजेपी व फिर वहां से वह गुवाहाटी जाता. इस बीच ही वह जीआरपी की गिरफ्त में आ गया.
145 मृत कछुए मिले
कटिहार जीआरपी ने कछुओं व आरोपित को वन विभाग को सौंप दिया. वन विभाग के पदाधिकारी ने जब कछुआें की गिनती की, तो उसमें 185 कछुआ ही जीवित थे. 145 कछुए मृत मिले. वन विभाग के अधिकारी ने जीवित कछुआें को गंगा नदी में डालने के लिए भेज दिया. मृत कछुआें को लेकर वन विभाग कार्रवाई में जुट गया.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन