दो जगह से दो शराबी गिरफ्तार, पांच लीटर शराब बरामद

Updated:
विज्ञापन

गुप्त सूचना पर रानीगंज पुलिस ने की कार्रवाई, मिली सफलता रानीगंज : गुप्त सूचना पर रानीगंज पुलिस ने क्षेत्र के दो अलग-अलग जगहों से दो शराबी को पकड़ने के साथ ही पांच लीटर देसी शराब बरामद करने में सफलता पायी है. बुधवार को मुख्यालय स्थित वायएनपी कॉलेज के समीप पांच लीटर देसी शराब के साथ […]

विज्ञापन

गुप्त सूचना पर रानीगंज पुलिस ने की कार्रवाई, मिली सफलता

रानीगंज : गुप्त सूचना पर रानीगंज पुलिस ने क्षेत्र के दो अलग-अलग जगहों से दो शराबी को पकड़ने के साथ ही पांच लीटर देसी शराब बरामद करने में सफलता पायी है. बुधवार को मुख्यालय स्थित वायएनपी कॉलेज के समीप पांच लीटर देसी शराब के साथ बरबन्ना वार्ड संख्या 15 निवासी मनोज कुमार टूड्डू को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया.
वहीं मंगलवार को शराब के नशे में गीतवास बाजार में विशनपुर पंचायत अंतर्गत मधुलता वार्ड संख्या 10 निवासी विनोद पासवान को पुलिस बल के सहयोग से एसआइ संजय कुमार राम ने पकड़ा था. बिहार मद्य निषेध उत्पाद अधिनियम अंतर्गत शराब पीना व नशे की हालत में हंगामा करना संज्ञेय अपराध को देखते हुए दोनों ही आरोपित के विरुद्ध थाना में प्राथमिकी दर्ज करायी गयी है. दोनों ही मामले को लेकर क्रमश: कांड संख्या 151/17 व 150/17 दर्ज किया गया है. पूछताछ के बाद थानाध्यक्ष ने दोनों शराबी को न्यायिक हिरासत में अररिया भेज दिया.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन