थलहा में एक ही रात तीन घरों में सेंधमारी
नरपतगंज : प्रखंड क्षेत्र के मधुरा उत्तर पंचायत अंतर्गत थलहा वार्ड संख्या 14 में मंगलवार की रात तीन घरों से सेंधमारी कर लाखों रुपये मूल्य का समान चोरी करने का मामला सामने आया है. जानकारी अनुसार मंगलवार देर रात चोरों ने मधुरा उत्तर वार्ड संख्या 14 में सेंधमारी कर चानन यादव का घर से बक्सा […]
नरपतगंज : प्रखंड क्षेत्र के मधुरा उत्तर पंचायत अंतर्गत थलहा वार्ड संख्या 14 में मंगलवार की रात तीन घरों से सेंधमारी कर लाखों रुपये मूल्य का समान चोरी करने का मामला सामने आया है. जानकारी अनुसार मंगलवार देर रात चोरों ने मधुरा उत्तर वार्ड संख्या 14 में सेंधमारी कर चानन यादव का घर से बक्सा में रखा नकद 25 हजार रुपये, सोना आठ अना, चांदी 32 भरी, बिंदेश्वरी यादव के घर से 25 हजार नकद सहित जेवरात, कपड़ा व भेदीलाल यादव का घर से नकद लगभग
10 हजार के जेवरात, कपड़ा चोरी कर लिया. चोरों ने चोरी की घटना को अंजाम देने के बाद टूटे हुए बक्से को मक्का के खेत में छोड़ दिया. सुबह में गृहस्वामी का नींद खुली तो कमरा का ताला टूटा व बक्सा गायब पाया. इसकी जानकारी ग्रामीणों को दी. घटना के जानकारी मिलते ही सैकड़ों की संख्या में ग्रामीण पीड़ित के घर पहुंच कर जानकारी ली.
घर से दूर स्थित मक्का के खेत से टूटे बक्सा को देख कर नरपतगंज पुलिस को घटना की जानकारी दी. इसके बाद नरपतगंज थानाध्यक्ष अमित कुमार ने पुलिस बल के साथ घटनास्थल पर पहुंच कर जानकारी ली. तीनों घरों में पहुंच कर गृहस्वामी से पूछताछ की. थानाध्यक्ष अमित कुमार ने बताया कि चोरी की सूचना पर घटनास्थल पर पहुंच कर जानकारी ली. पीड़ित द्वारा आवेदन मिलते ही कार्रवाई की जायेगी.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










