ट्रैक्टर पलटा,दो लोगों की मौत

Updated:
विज्ञापन

हादसा . मजदूरों को लेकर छत की ढलाई के लिए जा रहा था चाचा-भतीजा जोकीहाट प्रखंड के दभड़ा पंचायत के कोहरमना के पास चालक ने ट्रैक्टर पर अपना नियंत्रण खो दिया और ट्रैक्टर पलट गया. घटना में दो लोगों की मौत हो गयी. मृतक आपस में चाचा-भतीजा थे. जोकीहाट : प्रखंड क्षेत्र के दभड़ा पंचायत […]

विज्ञापन

हादसा . मजदूरों को लेकर छत की ढलाई के लिए जा रहा था चाचा-भतीजा

जोकीहाट प्रखंड के दभड़ा पंचायत के कोहरमना के पास चालक ने ट्रैक्टर पर अपना नियंत्रण खो दिया और ट्रैक्टर पलट गया. घटना में दो लोगों की मौत हो गयी. मृतक आपस में चाचा-भतीजा थे.
जोकीहाट : प्रखंड क्षेत्र के दभड़ा पंचायत अंतर्गत कोहरमना के समीप मंगलवार को ट्रैक्टर पलटने से दो लोगों की मौत घटनास्थल पर ही हो गयी. मृतक दोनों चाचा-भतीजा बताया जाता है. जानकारी अनुसार मंगलवार को हरदार पंचायत के हटगाछी गांव से कुछ मजदूर छत ढलाई का सामान लेकर कोरहमना जा रहे थे. इस बीच कोरहमना के समीप एक कलवर्ट के समीप चालक का नियंत्रण ट्रैक्टर पर नहीं रहा. ट्रैक्टर कलवर्ट के रेलिंग को तोड़ता हुआ बिजली के पोल से जा टकराया.
इस भयानक दुर्घटना में जोकीहाट थाना क्षेत्र के हटगाछी निवासी 25 वर्षीय चालक आलमीगर व उसके चाचा 26 वर्षीय मो जफर की दुर्घटना स्थल पर ही मौत हो गयी. सूचना पाकर जोकीहाट पुलिस घटनास्थल पर पहुंची व दोनों के शव को ट्रैक्टर के नीचे से निकाल कर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल अररिया भेज दिया. देर शाम दोनों के शवों को पुलिस द्वारा पोस्टामर्टम कराने के बाद परिजनों को सौंप दिया गया. इधर दोनों चाचा भतीजे का शव जैसे ही गांव पहुंचा गांव मे मातम पसर गया.
परिजनों के चित्कार से माहौल गमगीन हो गया. जानकारी के अनुसार दोनों ही हम उम्र थे व मेहनत मजदूरी कर अपने परिवार का भरण पोषण करते थे. इनका मुख्य पेशा ही ढलाई करना था. बताया गया कि ट्रैक्टर आलमगीर का था. उसकी शादी एक सप्ताह पूर्व चकई गांव में हुई थी.
जबकि जफर अभी अविवाहित था. दोनों चाचा भतीजे का शव घर पहुंचते ही गांव में कोहराम मच गया. इधर इस घटना के बाद मृतकों के घर पहुंचे स्थानीय जिप सदस्य नौशाद आलम ने परिजनों को सांत्वना दिया व प्रशासन से मुआवजे की मांग की. थानाध्यक्ष एमए हैदरी ने कहा कि शव का पोस्टमार्टम करवा कर शव परिजनों को सौंप दिया गया है.
शव के घर पहुंचते ही सैकड़ों की संख्या में लोग उसके घर पहुंचे और मातमपूर्सि की. थानाध्यक्ष ने कहा कि मुआवजे के लिए प्रशासनिक स्तर पर हर प्रयास किया जायेगा.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन