बिहार के अररिया में शराब को लेकर दो गुटों के बीच हिंसक झड़प, चली गोली

Updated:
विज्ञापन

अररिया : बिहार में पूर्ण शराबबंदी के बीच अररिया में शराब बेचने को लेकर दो पक्षों में विवाद का मामला सामने आया है. दोनों गुटों के बीच हिंसक झड़प भी हुई है. इस दौरान हवाई फायरिंग की भी बात कही जा रही है. इस घटना में पोसदाहा की मुखिया सुशीला देवी सहित 4 लोग घायल […]

विज्ञापन

अररिया : बिहार में पूर्ण शराबबंदी के बीच अररिया में शराब बेचने को लेकर दो पक्षों में विवाद का मामला सामने आया है. दोनों गुटों के बीच हिंसक झड़प भी हुई है. इस दौरान हवाई फायरिंग की भी बात कही जा रही है. इस घटना में पोसदाहा की मुखिया सुशीला देवी सहित 4 लोग घायल हो गये हैं.

मुखिया समर्थकों ने दूसरे पक्ष पर मुखिया सुशीला देवी पर गोली चलाने का आरोप लगाया है. गंभीर रूप से घायल सुशीला देवी को इलाज के लिए पूर्णिया रेफर किया गया है.

कुछ दिन पहले दुसरे पक्ष के घर से पुलिस ने 34 बोतल शराब जब्त किया था. इस मामले में कुछ लोगों की गिरफ्तारी भी हुई थी. दूसरे पक्ष के लोगों का आरोप है कि मुखिया परिवार ने ही पुलिस को शराब बेचने की सूचना दी थी. इसी को लेकर विवाद इतना बढ़ गया कि गोली चलने तक की नौबत आ गयी.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन