ट्रेन पर चढ़ने के दौरान गिरने से अज्ञात की मौत

Updated:
विज्ञापन

जोगबनी : मंगलवार की रात्रि 12487 डाउन सीमांचल एक्सप्रेस में चढ़ने के क्रम में गिरने से एक अज्ञात व्यक्ति की मौत हो गयी. इस संबंध में जानकारी देते हुए रेल थानाध्यक्ष दिनेश कुमार ने बताया कि मंगलवार की रात्रि चलती ट्रेन पर चढ़ने के प्रयास में यह अज्ञात व्यक्ति गिर कर बुरी तरह जख्मी हो […]

विज्ञापन

जोगबनी : मंगलवार की रात्रि 12487 डाउन सीमांचल एक्सप्रेस में चढ़ने के क्रम में गिरने से एक अज्ञात व्यक्ति की मौत हो गयी. इस संबंध में जानकारी देते हुए रेल थानाध्यक्ष दिनेश कुमार ने बताया कि मंगलवार की रात्रि चलती ट्रेन पर चढ़ने के प्रयास में यह अज्ञात व्यक्ति गिर कर बुरी तरह जख्मी हो गया. जख्मी अवस्था में उसने अपना पता फारबिसगंज बताया.

आनन फानन में एसएसबी की फ्री एंबुलेंस सेवा से उसे फारबिसगंज सदर अस्पताल भेजा गया. जहां ले जाते समय रास्ते में उसकी मौत हो गयी. शव को जोगबनी रेल स्टेशन पर ही रखा गया है. समाचार लिखे जाने तक व्यक्ति के शव को लेने या उस पर दावा करने के लिए कोई नहीं पहुंचा था.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन