अररिया आरएस ओपी क्षेत्र के एक सीएसपी व दो दुकानों में चोरी

Updated:
विज्ञापन

लेपटॉप, सिस्टम सहित नकदी की हुई चोरी कई पान दुकान को भी बनाया निशाना अररिया : मंगलवार देर रात अररिया आरएस ओपी क्षेत्र मुड़बल्ला चौक पर अपराधियों ने एसबीआइ से संबद्ध एक ग्राहक सेवा केंद्र में चोरी कर ली. इसके अलावा चौक पर स्थित दो पान की गुमटी व एक आटा-चक्की मिल में भी चोरी […]

विज्ञापन

लेपटॉप, सिस्टम सहित नकदी की हुई चोरी

कई पान दुकान को भी बनाया निशाना
अररिया : मंगलवार देर रात अररिया आरएस ओपी क्षेत्र मुड़बल्ला चौक पर अपराधियों ने एसबीआइ से संबद्ध एक ग्राहक सेवा केंद्र में चोरी कर ली. इसके अलावा चौक पर स्थित दो पान की गुमटी व एक आटा-चक्की मिल में भी चोरी की घटना को अंजाम दिया. पीड़ितों द्वारा इस बाबत ओपी अध्यक्ष को आवेदन दिये जाने के बाद बुधवार को पहुंची आरएस ओपी पुलिस ने घटनास्थल का जायजा लिया. जानकारी के अनुसार, मुड़बल्ला चौक पर एसबीआइ से संबद्ध ग्राहक सेवा केंद्र संचालक परवेज आलम केंद्र के गेट में ताला मार कर शाम में घर चले गये. अपराधियों ने दो दरवाजे पर लगा ताला तोड़ कर केंद्र में प्रवेश किया.
वहां से एक लैपटॉप, कंप्यूटर सिस्टम से जुड़े सभी सामान व नकदी लगभग 15 हजार रुपये की चोरी कर ली. इसके बार अपराधियों ने चौक पर स्थित दो पान-चाय दुकानों की गुमटी में लगे ताला को तोड़ कर चोरी की घटना को अंजाम दिया. इसके अलावा चोरों ने एक आटा चक्की को भी अपना निशाना बनाया. इस घटना से मुड़बल्ला चौक पर छोटे-छोटे कारोबार कर अपने परिवार का गुजारा करने वाले दुकानदारों में हड़कंप मच गया है. पंचायत के सरपंच मो अफरोज ने बताया कि चौक-चौराहों पर चौकीदारों की तैनाती होनी चाहिए. पीड़ित ग्राहक सेवा केंद्र संचालक मो परवेज आलम, पान-चाय दुकानदार मो शायक व मो अफरोज व आटा-चक्की मिल मालिक असफाक आलम ने ओपी अध्यक्ष को आवेदन देने की बात कही. इधर ओपी अध्यक्ष प्रशांत कुमार ने बताया कि घटनास्थल का जायजा लिया गया है. पीड़ितों के आवेदन के आलोक में प्राथमिकी दर्ज की जा रही है. जल्द ही मामले का उद्भेदन हो जायेगा.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन