जिप की बैठक में हंगामा
Edited by Prabhat Khabar Digital Desk
Updated:
विज्ञापन
विरोध. जिप सदस्यों व डीआरडीए निदेशक के बीच नोक-झोंक सदस्यों का कहना था कि बाढ़ आपदा राहत वितरण में जांच के नाम पर केवल खानापूर्ति की गयी है. फर्जी लाभुकों से राशि वसूली के साथ-साथ गलत वितरण करने वालों पर कार्रवाई होनी चाहिए. अररिया : बाढ़ आपदा राहत वितरण की समीक्षा के लिए बुधवार को […]
विज्ञापन
विरोध. जिप सदस्यों व डीआरडीए निदेशक के बीच नोक-झोंक
सदस्यों का कहना था कि बाढ़ आपदा राहत वितरण में जांच के नाम पर केवल खानापूर्ति की गयी है. फर्जी लाभुकों से राशि वसूली के साथ-साथ गलत वितरण करने वालों पर कार्रवाई होनी चाहिए.
अररिया : बाढ़ आपदा राहत वितरण की समीक्षा के लिए बुधवार को आयोजित जिला परिषद की बैठक में न केवल देर तक हंगामा होता रहा. बल्कि जिप सदस्यों व डीआरडीए निदेशक के बीच तीखी नोक झोंक भी चलती रही. आरोप प्रत्यारोपों की सिलसिला भी चला. नौबत यहां तक पहुंची की निदेशक बीच में बैठक छोड़ कर चले गये. वहीं निदेशक के इस व्यवहार को सदन की गरिमा का उल्लंघन बताते हुए जिप सदस्यों ने उन पर कार्रवाई की मांग शुरू कर दी. बैठक तो हो नहीं पायी.
जबकि नारेबाजी करते हुए जिप सदस्यों का शिष्टमंडल डीएम से मिलने पहुंच गया. वहीं मामले से आहत बिहार प्रशासनिक सेवा के अधिकारियों ने बैठक कर जिला परिषद की बैठकों में शामिल नहीं होने का निर्णय लिया. बाढ़ राहत सहायता राशि वितरण में हुई कथित अनियमितताओं की मिलने वाली शिकायतों पर चर्चा करते हुए कुछ समय पहले जिला परिषद की बैठक में मामले की जांच करवाने का निर्णय लिया गया था.
डीआरडीए निदेशक शंभु कुमार के नेतृत्व में जांच दल बनाया गया था. बताया गया कि बुधवार की विशेष बैठक में जांच रिपोर्ट की समीक्षा होनी थी. मिली जानकारी के अनुसार मामले की जांच को लेकर डीडीसी आमोद कुमार शरण कोई स्पष्ट जानकारी नहीं दे पाये. कुछ ऐसा ही मामला डीआरडीए निदेशक के साथ भी हुआ.
बताया जाता है बैठक में अधिकारी केवल इतना बता सके कि जांच के बाद गलत लाभुकों से राशि की वसूली की प्रक्रिया शुरू कर दी गयी है. पर गोल मोल जवाब से जिप सदस्य संतुष्ट नहीं हुए. सदस्यों का कहना था कि जांच के नाम पर केवल खानापूर्ति की गयी है. फर्जी लाभुकों से राशि वसूली के साथ साथ गलत वितरण करने वालों पर कार्रवाई होनी चाहिए. ये बहुत बड़ा घोटाला है.
डीआरडीए निदेशक सभागार से उठ कर चले गये बाहर
इस मामले को लेकर हो हंगामा बढ़ता गया. इसी बीच बात कहा सुनी से बढ़कर आरोप प्रत्यारोप तक पहुंच गया. मामला इतना तुल पकड़ गया कि निदेशक श्री कुमार डीआरडीए सभागार से उठ कर चले गये. ये देख जिप सदस्यों की नराजगी और बढ़ गयी. हालांकि कुछ देर बैठक हुई, पर बाद में डीडीसी भी ये कहते हुए बैठक से निकल गये कि बासा के अधिकारियों ने ऐसा निर्णय लिया है. कहा जाता है कि सभागार से बाहर निकलने के बाद भी निदेशक व कुछ जिप सदस्यों के साथ कहा सुनी व नोक झोंक हुई. मामला इतना संवेदनशील रूख अखतियार कर गया कि डीआरडीए कार्यालय के बाहर सदर एसडीओ संजय कुमार,
एसडीपीओ केडी सिंह व नगर थानाध्यक्ष आरके चौधरी भी पहुंच गये. उधर अधिकारियों के खिलाफ नारे बाजी करते हुए जिप सदस्य डीएम से मिलने उनके कार्यालय पहुंच गये. मामले की नजाकत को देखते हुए एसपी सुधीर कुमार पोरिका भी डीएम कक्ष में पहुंच गये.
अधिकारी नहीं होंगे बैठक में शामिल : जिप की बैठक में हुई घटना से आहत बिहार प्रशासनिक सेवा के अधिकारियों ने डीआरडीए निदेशक के कार्यालय कक्ष में बैठक की. हालांकि समाचार लिखे जाने तक बैठक चल ही रही थी. पर दूरभाष पर जानकारी देते हुए बासा की जिला इकाई के सचिव एसडीओ संजय कुमार ने बताया कि बिहार प्रशासनिक सेवा के अधिकारियों ने आगे से जिला परिषद की बैठक में शामिल नहीं होने का निर्णय लिया है.
अिधकािरयों पर हो कार्रवाई
डीएम से मिलने के बाद जिप अध्यक्ष श्री अजीम, पूर्व जिप अध्यक्ष शगुफ्ता अजीम सहित शिष्ट मंडल के अन्य सदस्यों ने बताया कि डीएम के सामने अपना पक्ष रखते हुए उन लोगों ने अधिकारी के खिलाफ आवश्यक कार्रवाई की मांग रखी. बताया गया कि डीएम अधिकारियों का भी पक्ष सुनेंगे. जिप सदस्यों का कहना था
कि डीआरडीए निदेशक जांच में लापरवाही बरत रहे हैं. बैठक में उन्होंने एक महिला जिप सदस्य पर ही मनगढ़ंत आरोप मढ़ दिये. उनका व्यवहार अमर्यादित था. वे चाहते हैं कि उनपर डीएम आवश्यक कार्रवाई करें. इस मौके पर जिप उपाध्यक्ष जुगनू परवीन, सदस्य गुलशन आरा, शब्बीर अहमद, विजय यादव व अन्य जिप सदस्यों के अलावा प्रमुख शमशाद आलम, उप प्रमुख अब्दुल हन्नान आदि उपस्थित थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










