फारबिसगंज में पटरी पर लौटी जिंदगी

Updated:
विज्ञापन

विवाद . शहर में जनजीवन हुआ सामान्य, लोगों ने ली राहत की सांस दो गुटों में मारपीट से उपजे विवाद व बाजार बंदी के बाद मंगलवार को आम जनजीवन सामान्य हो गया. ग्रामीण क्षेत्रों से भी लोग शहर पहुंचे. फारबिसगंज : दो गुटों में हुई मारपीट के बाद सोमवार को शहर में किये गये प्रदर्शन […]

विज्ञापन

विवाद . शहर में जनजीवन हुआ सामान्य, लोगों ने ली राहत की सांस

दो गुटों में मारपीट से उपजे विवाद व बाजार बंदी के बाद मंगलवार को आम जनजीवन सामान्य हो गया. ग्रामीण क्षेत्रों से भी लोग शहर पहुंचे.
फारबिसगंज : दो गुटों में हुई मारपीट के बाद सोमवार को शहर में किये गये प्रदर्शन व बाजार बंदी के बाद मंगलवार को पुलिस प्रशासन एवं शहर के गणमान्य लोगों की पहल पर फारबिसगंज में आम जनजीवन सामान्य हो गया है. मंगलवार को सुबह होते ही बस स्टैंड, रेलवे स्टेशन एवं बाजार तथा हाट में पुनः रौनक लौट आयी है. लोग अपनी-अपनी दिनचर्या में व्यस्त होते दिखे.
शहर की सभी दुकानें खुल गयी एवं ग्राहकों ने भी जम कर खरीदारी की. बस स्टैंड एवं रेलवे स्टेशन पर भी बाहर से आने एवं जाने वाले यात्रियों की संख्या काफी देखी गयी. मंगलवार की सुबह से ही शहर में ऐसा लगने लगा कि शहर के अंदर कभी कुछ हुआ ही नहीं हो. शहर के राम मनोहर लोहिया पथ, पटेल चौक, सुभाष चौक, छुआपट्टी, स्टेशन चौक, सदर रोड, पोस्ट आफिस चौक सहित अन्य चौक चौराहों पर काफी रौनक देखी गयी.
मंगलवार को ग्रामीण क्षेत्र से भी अन्य दिनों कि तरह शहर में बड़ी संख्या में आकर खरीदारी की. शहर में गल्ला मंडी छुआपट्टी में जहां खाद्यान्न सहित हार्डवेयर एवं अन्य सामानों तथा सदर रोड में भी कपड़ा, रेडीमेड वस्त्र, जेनरल स्टोर, किताब की दुकानों सहित आवश्यक वस्तुओं के प्रतिष्ठानों पर आम दिनों की तरह चहल-पहल देखी गयी.
मंगलवार को भी शहर में जगह-जगह पुलिस व प्रशासनिक अधिकारी गश्त करते रहे व स्थिति पर चौकस नजर बनाये हुए थे. इसके साथ ही शहर के सभी चौक-चौराहों पर पुलिस की तैनाती की गयी थी.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन