458 बोतल नेपाली शराब जब्त

Updated:
विज्ञापन

कार्रवाई. जिले के अलग-अलग थाना क्षेत्रों में गुप्त सूचना पर हुई छापेमारी एसएसबी की 52वीं बटालियन आमबाड़ी कैंप के जवानों ने नाका गश्ती के दौरान पीलर संख्या 156 के समीप साइकिल से ले जाये जा रहे 400 बोतल नेपाली शराब को जब्त किया, जबकि शराब तस्कर अंधेरे का लाभ उठा कर भाग िनकले. सिकटी : […]

विज्ञापन

कार्रवाई. जिले के अलग-अलग थाना क्षेत्रों में गुप्त सूचना पर हुई छापेमारी

एसएसबी की 52वीं बटालियन आमबाड़ी कैंप के जवानों ने नाका गश्ती के दौरान पीलर संख्या 156 के समीप साइकिल से ले जाये जा रहे 400 बोतल नेपाली शराब को जब्त किया, जबकि शराब तस्कर अंधेरे का लाभ उठा कर भाग िनकले.
सिकटी : प्रखंड क्षेत्र के दहगामा पंचायत स्थित एसएसबी की 52 वीं बटालियन के आमबाड़ी कैंप के जवानों ने नाका गश्ती के दौरान पीलर संख्या 156 के समीप साइकिल से ले जाये जा रहे 400 बोतल नेपाली शराब को जब्त किया. शराब तस्कर अंधेरे का लाभ उठा कर फरार हो गया. जब्त शराब को एसएसबी ने सिकटी थाना को सौंप दिया. एसएसबी आमगाछी कैंप के उपनिरीक्षक कुलदीप कुमार ने इस मामले में सिकटी थाना में आवेदन दिया है. आवेदन में कहा गया है कि उन्हें गुप्त सूचना मिली थी कि रात में शराब का बड़ा खेप नेपाल से भारतीय सीमा में प्रवेश होगा. इसी सूचना पर एसएसबी के जवान गश्ती कर रहे थे.
एसएसबी जवान जब पीलर संख्या 156 के समीप पहुंचे तो देखा कि एक तस्कर साइकिल पर बोरा लाद कर भारतीय सीमा में प्रवेश कर रहा है. जवानों पर नजर पड़ते ही तस्कर साइकिल छोड़ कर भाग निकला. जब साइकिल पर बंधे बोरे को खोल कर जांच की गयी तो उसमें 400 बोतल नेपाली शराब पाया गया. आवश्यक कार्रवाई के बाद जब्त शराब की जब्ती सूची बना कर साइकिल के साथ सिकटी थाना को सौंप दिया गया. इस बाबत सिकटी थानाध्यक्ष धनंजय कुमार ने बताया कि उप निरीक्षक कुलदीप कुमार के आवेदन पर अज्ञात के विरुद्ध उत्पाद व मद्य निषेध अधिनियम के तहत प्राथमिकी दर्ज कर ली गयी है.
एसएसबी ने जब्त की 58 बोतल शराब : नरपतगंज. 58 बोतल शराब के साथ एसएसबी जवानों ने एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया. जानकारी के अनुसार एसएसबी की 45 वीं बटालियन के बेला बीओपी के जवानों ने मंगलवार की शाम भारत-नेपाल सीमा के बेला सीमा के समीप गश्ती के दौरान 58 बोतल नेपाली शराब के साथ साइिकल सवार युवक को गिरफ्तार किया. पूछताछ के बाद उसे बसमतिया थाना पुलिस के हवाले कर दिया. गिरफ्तार युवक ललित राय बेला वार्ड संख्या सात का निवासी है. जानकारी अनुसार वह मंगलवार को भारत-नेपाल सीमा के बेला सीमा से साइकिल पर 58 बोतल नेपाली शराब लेकर बसमतिया बाजार की ओर जा रहा था.
गश्ती के दौरान बेला बीओपी के जवानों ने उसे शराब के साथ गिरफ्तार किया गया. पूछताछ के बाद बसमतिया थाना पुलिस के हवाले कर दिया गया. मामले की पुष्टि करते हुए थानाध्यक्ष सदानंद साह ने की.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन