पेट्रोल से भरी लॉरी पलटी, चालक घायल

Updated:
विज्ञापन

फारबिसगंज : फारबिसगंज रानीगंज मार्ग पर हरिपुर भालपट्टी गांव के पास मंगलवार को साइकिल सवार को बचाने दौरान पेट्रोल से भरी टैंकलॉरी पलट गयी. इस दुर्घटना में टैंकलॉरी का चालक अमौना निवासी मो इरशाद गंभीर रूप से घायल हो गया. घायल चालक को स्थानीय लोगों ने इलाज के लिये अनुमंडल अस्पताल में भरती कराया. दुर्घटना […]

विज्ञापन

फारबिसगंज : फारबिसगंज रानीगंज मार्ग पर हरिपुर भालपट्टी गांव के पास मंगलवार को साइकिल सवार को बचाने दौरान पेट्रोल से भरी टैंकलॉरी पलट गयी. इस दुर्घटना में टैंकलॉरी का चालक अमौना निवासी मो इरशाद गंभीर रूप से घायल हो गया. घायल चालक को स्थानीय लोगों ने इलाज के लिये अनुमंडल अस्पताल में भरती कराया. दुर्घटना के संबंध में मिली जानकारी के अनुसार नेपाल ऑयल निगम कॉरपोरेशन का पेट्रोल से भरा टैंकलॉरी बरौनी ने नेपाल

पेट्रोल से भरी…
बिराटनगर जा रहा था. इसी दौरान हरिपुर के भालपट्टी गांव के पास साइकिल सवार को बचाने के दौरान टैंकलॉरी वाहन अनियंत्रित हो कर मुख्य सड़क के बगल में स्थित पुल में रेलिंग को तोड़ते हुए पलट गया. लोगों ने चालक को निकाल कर इलाज के लिए अनुमंडल अस्पताल पहुंचाया. वहीं लॉरी से निकल रहे पेट्रोल को लूटने के लिए बड़ी संख्या में ग्रामीण घटनास्थल पर पहुंच गये, जिसको जो मिला उसी में पेट्रोल भर-भर कर ले जाने लगे. दुर्घटना की सूचना पर पहुंचे पुलिस पदाधिकारियों व टाइगर मोबाइल के
जवानों को तेल लूट रहे लोगों को भगाने के लिये काफी मशक्कत करना पड़ा. सूचना पर पहुंचे टैंकलॉरी के मालिक बथनाहा निवासी ने भी अपने सहयोगियों के सहयोग से पेट्रोल लूट को रोकने की पूरी कोशिश की. तेल को लूटता देख अग्निश्मन यंत्र के गैस को भी छोड़ कर तेल लूटने वालों की भीड़ को भगाने का प्रयास किया गया. घटना की सूचना पर पहुंचे थानाध्यक्ष मुकेश कुमार साहा, सअनि एलबी प्रजापति, पीबी मिश्रा सहित अन्य पुलिस पदाधिकारियों एवं टाइगर मोबाइल के जवान संजय रजक, रोहित कुमार, नवीन कुमार सहित अन्य ने काफी परिश्रम के बाद भीड़ पर नियंत्रण पाया. दुर्घटना स्थल पर पहुंची किरान द्वारा पलटे हुए टैंकलॉरी को उठाने का प्रयास जारी है.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन