दो हजार छात्र छात्रवृत्ति से हो सकते हैं वंचित

Updated:
विज्ञापन

जिले के 16 माध्यमिक विद्यालयों ने कल्याण विभाग को नहीं सौंपी सूची डीइओ ने सभी प्रधानाध्यापकों से पूछा स्पष्टीकरण अररिया : जिले के 16 माध्यमिक विद्यालयों के लगभग दो हजार एससी-एसटी, इबीसी कोटि के छात्र-छात्राओं को कल्याण विभाग से मिलने वाली छात्रवृत्ति राशि से वंचित रहना पड़ेगा. शिक्षा विभाग द्वारा बार-बार पत्र देने के बावजूद […]

विज्ञापन

जिले के 16 माध्यमिक विद्यालयों ने कल्याण विभाग को नहीं सौंपी सूची

डीइओ ने सभी प्रधानाध्यापकों से पूछा स्पष्टीकरण
अररिया : जिले के 16 माध्यमिक विद्यालयों के लगभग दो हजार एससी-एसटी, इबीसी कोटि के छात्र-छात्राओं को कल्याण विभाग से मिलने वाली छात्रवृत्ति राशि से वंचित रहना पड़ेगा. शिक्षा विभाग द्वारा बार-बार पत्र देने के बावजूद विद्यालयों द्वारा छात्रवृत्ति के लिए सूची उपलब्ध नहीं कराया गया है. इस कारण उक्त विद्यालय के उक्त कोटि के छात्र-छात्राएं कल्याण विभाग द्वारा संचालित छात्रवृत्ति लाभ से वंचित रह गये. डीइओ डॉ फैयाजुर्रहमान ने 16 विद्यालय के प्रधानों को पत्र भेज कर कार्य में शिथिलता व लापरवाही बरतने के आरोप में आपको दोषी मानते हुए क्यों नहीं विभागीय कार्रवाई की जाये.
कल्याण विभाग की सूची जमा नहीं करने वाले विद्यालय : उत्क्रमित मावि हिंगना औराही, उमावि बारा, उमावि अचरा, उमावि गोखलापुर बीएमसी, उमावि बारा इस्तमबारा, उमावि मिर्जापुर, उमावि परमानंदपुर, उमावि नारायणपुर, प्रोजेक्ट कन्या उच्च विद्यालय कलियागंज, उमावि डोरिया, उमावि चिकनी, उमावि डाला, उमावि हलधराहाट, ब्राह्मणी संस्कृत उच्च विद्यालय डोरिया, उमावि सोहागमाड़ो, मदरसा मित्ताहुल चकई शामिल हैं.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन