90 करोड़ से होगा नप का विकास
Edited by Prabhat Khabar Digital Desk
Updated:
विज्ञापन
नप का बजट . शहरी गरीबों को िमली 48.32 प्रतिशत की भागीदारी इस बार के बजट में अररिया नप बिहार नगरपालिका अधिनियम 2007 के तर्ज पर काम करती दिख रही है. इसलिए तो 89 करोड़ 73 लाख पांच हजार 615 रुपये के इस बजट में शहर में गरीबों के आशियाने के लिए जहां 30 करोड़ […]
विज्ञापन
नप का बजट . शहरी गरीबों को िमली 48.32 प्रतिशत की भागीदारी
इस बार के बजट में अररिया नप बिहार नगरपालिका अधिनियम 2007 के तर्ज पर काम करती दिख रही है. इसलिए तो 89 करोड़ 73 लाख पांच हजार 615 रुपये के इस बजट में शहर में गरीबों के आशियाने के लिए जहां 30 करोड़ तो शौचालय मद में पांच करोड़ रुपये की राशि खर्च करने की सहमति बनी है. इस बजट को नगर निकाय चुनाव से जोड़ कर भी देखा जा रहा है.
अररिया : अररिया नगर परिषद के वित्तीय वर्ष 2017-18 के लिए लाये गये 89 करोड़ 73 लाख पांच हजार 615 रुपये के बजट को नप बोर्ड की बैठक में सर्वसम्मति से बोर्ड के सदस्यों द्वारा बगैर किसी संशोधन के पारित कर दिया गया. नगर परिषद कार्यालय में सोमवार को आहुत बैठक की अध्यक्षता नप की मुख्य पार्षद अफसाना परवीन ने किया. बजट में खास बात यह है कि बजट में नप द्वारा प्राप्त आय व आवंटन को मिलाकर कुल 78 करोड़ छह लाख 58 हजार 500 रुपये के व्यय को अलग-अलग योजना मद में उपबंध किया गया है,
जबकि वित्तीय वर्ष 2017-18 के बजट में 11 करोड़ 66 लाख 47 हजार 115 रुपये अधिशेष बताया गया है. बिहार नगर पालिका अधिनियम 2007 के अनुसार उपलब्ध संसाधनों का 25 प्रतिशत शहर गरीबों को बुनियादी सुविधाओं मुहैय्या कराने के पीछे खर्च करना है. इस बजट में इस बात का विशेष ध्यान रखते हुए गरीबों की आवश्यकता के लिए 43.45 करोड़ रुपये जो कि उपलब्ध संसाधनों का 48.32 प्रतिशत है को उक्त मद में उपबंध किया गया है. अत: इस बार का बजट शहरी गरीबों के हितों का बजट है, जिसमें उनके बुनियादी सुविधाओं का खास ख्याल रखा गया है. नगर निकाय चुनाव का असर भी इस बार के बजट में देखने को मिल रहा कि क्योंकि इससे पहले शहरी गरीबों के हितों का इतना ख्याल नहीं रखा जाता रहा है.
नप बोर्ड के इस बैठक को अागामी नगर निकाय के चुनाव को देखते हुए अंतिम बैठक कहना अतिश्योक्ति होगी. जानकारी अनुसार औपचारिक तौर पर अगले महीने के प्रथम सप्ताह में बजट की संपुष्टि को लेकर बैठक का आयोजन किया जा सकता है. शहर गरीबों को बुनियादी सुविधाओं को मुहैय्या कराने को लेकर आने वाले नये जन प्रतिनिधियों को या फिर दोबारा मौका मिलने वाले प्रतिनिधियों को अब बिहार नगर पालिका अधिनियम 2007 के तर्ज पर काम करना होगा.
इस बार के बजट में शहरी गरीबों के लिए लगभग 48.32 प्रतिशत अंश देकर उन क्षेत्रों का समुचित विकास करने की रणनीति तैयार की गयी है जहां विकास की समुचित रोशनी नहीं पहुंच पा रही है.
पिछले वर्ष की तुलना में इस बार का बजट है कम
वित्तीय वर्ष 2017-18 का बजट भले ही 89 करोड़ 73 लाख पांच हजार 615 रुपये का है लेकिन यह बजट वित्तीय वर्ष 2016-17 की तुलना में आधे से भी कम है. पिछले वर्ष का बजट आकार 180 करोड़ रुपये का था.
खास मद बजट का आकार
आवास योजना 30 करोड़
शौचालय मद 04 करोड़
लाइटिंग मद 02 करोड़
सड़क व नाला 18 करोड़
पेयजल मद 07 करोड़
सफाई मद 02 करोड़
कौन-कौन थे उपस्थित
बैठक के मुख्य रूप से उप मुख्य पार्षद गौतम साह, कार्यपालक पदाधिकारी भवेश कुमार, डूडा के कार्यपालक अभियंता प्रेमनाथ कुमार, नगर पार्षद रितेश कुमार राय, नरेंद्र कुमार मंडल, परमानंद मंडल, कमाले हक, अनुराधा देवी, पारस भगत,पूनम देवी, किरण देवी, नारायण पासवान, तैतर पासवान, शशि भूषण झा,
पिंकू यादव आदि नगर पार्षद के अलावा कनीय अभियंता प्रशांत कुमार, केपी मोदी, आदर्श शिवम, मौ नौशाद, एनयूएलएम के नीरज कुमार, मो सोहराब, लेखापाल चंदन कुमार आदि मौजूद थे.
बजट में लोक लुभावन कार्यों की दिख रही है बरसात
शहरी गरीबों पर किया गया फोकस
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










