अररिया कांग्रेस के पूर्व जिलाध्यक्ष भारतेंदु प्रसाद यादव का निधन
Edited by Prabhat Khabar Digital Desk
Updated:
विज्ञापन
कांग्रेस कार्यालय में युवा कांग्रेस व कांग्रेस जनों ने दी श्रद्धांजलि अररिया : पूर्व जिलाध्यक्ष व अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के सदस्य भारतेंदु प्रसाद यादव का इलाज के दौरान सोमवार की सुबह पटना में निधन हो गया. उनके निधन का समाचार मिलते ही जिले भर के कांग्रेस जन मर्माहित हो गये. सोमवार को अररिया लोकसभा […]
विज्ञापन
कांग्रेस कार्यालय में युवा कांग्रेस व कांग्रेस जनों ने दी श्रद्धांजलि
अररिया : पूर्व जिलाध्यक्ष व अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के सदस्य भारतेंदु प्रसाद यादव का इलाज के दौरान सोमवार की सुबह पटना में निधन हो गया. उनके निधन का समाचार मिलते ही जिले भर के कांग्रेस जन मर्माहित हो गये. सोमवार को अररिया लोकसभा युवा कांग्रेस का पूर्व निर्धारित कार्यक्रम 60 हाल बेमिसाल को स्थगित कर दिया गया.
पूर्व जिलाध्यक्ष स्व यादव 10 वर्ष तक अररिया जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष पद पर रहे. दो बार नरपतगंज विधान सभा से चुनाव लड़े थे. परंतु सफलता उन्हें नहीं मिली. प्रदेश कांग्रेस के सचिव मनीष यादव उनके पुत्र हैं. स्व यादव काफी मृदुभाषी व सरल स्वभाव के थे. इस मौके पर युवा कांग्रेस व कांग्रेसजनों ने दो मिनट का मौन रख कर उन्हें श्रद्धांजलि दी गयी.
इस मौके पर बिहार प्रदेश युवा कांग्रेस के प्रभाकर झा के अलावा कांग्रेस जिलाध्यक्ष अनिल कुमार सिन्हा, विजय कुमार यादव, रामधारी यादव, देवेंद्र ठाकुर, रामलखन राम, अलि हसन, दूर्गानंद ठाकुर, साबिर आलम, राम लाल पासवान, शमशाद आलम, मोइजउद्दीन, पवन लाल मंडल, विधान सभा अध्यक्ष नाजिश हालीम, इजहार साबरी, पवन कश्यप, आबिद हुसैन अंसारी, शंकर प्रसाद साह सहित दर्जनों युवा कांग्रेस के व कांग्रेस के पदाधिकारी व कार्यकर्ता मौजूद थे. इधर उनके निधन पर शोक व्यक्त करने वालों में जिप अध्यक्ष आफताब अजीम उर्फ पप्पू अजीम, पूर्व जिप अध्यक्षा शगुफ्ता अजीम, विधायक आबिदुर्रहमान, मुखिया आसिफुर्रहमान, मो ताहा, अधिवक्ता डॉ सदरे आलम, अब्दुश सलाम, शशिभूषण झा आदि शामिल हैं.
नरपतंज प्रतिनिधि के अनुसार, अररिया जिला के कांग्रेस के पूर्व जिलाध्यक्ष भारतेंदु यादव के निधन की जानकारी मिलते ही मृतक का घर खाब्दह सहित नरपतगंज में शोक की लहर छा गयी. वहीं दर्जनों कांग्रेसी व जनप्रतिनिधियों ने शोक प्रकट किया. मालूम हो उनका शव को सोमवार शाम पैतृक गांव खाब्दह लाया जायेगा व मंगलवार को सुबह दाह संस्कार किया जायेगा.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










