शराब जब्त, चार शराबी धराये

Updated:
विज्ञापन

विशेष अभियान में पुलिस ने शराब जब्त करते हुए चार शराबी को गिरफ्तार किया. दो अलग-अलग जगहों पर हुई कार्रवाई में रानीगंज पुलिस को यह सफलता मिली. अन्य जगहों पर भी इस प्रकार की कार्रवाई हुई. रानीगंज : रानीगंज पुलिस ने दो अलग-अलग जगहों से शनिवार शाम चार कथित शराबी को पकड़ने में सफलता पायी. […]

विज्ञापन

विशेष अभियान में पुलिस ने शराब जब्त करते हुए चार शराबी को गिरफ्तार किया. दो अलग-अलग जगहों पर हुई कार्रवाई में रानीगंज पुलिस को यह सफलता मिली. अन्य जगहों पर भी इस प्रकार की कार्रवाई हुई.

रानीगंज : रानीगंज पुलिस ने दो अलग-अलग जगहों से शनिवार शाम चार कथित शराबी को पकड़ने में सफलता पायी. इसके साथ ही पांच लीटर देसी शराब भी जब्त किया. गुप्त सूचना पर पहली सफलता संध्या सात बजे डुमरिया पेट्रोल पंप के समीप गोदाम चौक पर मिली. जहां स्थानीय वार्ड संख्या 18 निवासी पचास वर्षीय झबर ऋषि को पांच लीटर देसी शराब के साथ नशे की हालत में एसआइ संजय कुमार राम ने पुलिस बल के सहयोग से पकड़ा. वहीं रात्रि लगभग सवा नौ बजे कालाबलुआ चौक पर शराब पीकर हंगामा करते मझुआ पश्चिम शरणार्थी टोला वार्ड संख्या 11 निवासी सुनील हरिजन,
संजय हरिजन व धनेश हरिजन को गश्ती के दौरान पुलिस ने पकड़ कर अपने कब्जे में ले लिया. शराब पीने की पुष्टि व पूछताछ के बाद गिरफ्तार चारों व्यक्तियों को रविवार को न्यायिक हिरासत में अररिया भेज दिया गया. दोनों मामले को लेकर एसआइ श्री राम ने रानीगंज थाना में प्राथमिकी दर्ज करायी है.
देशी शराब के साथ पकड़ाये झबर ऋषि के विरुद्ध कांड संख्या 83/17 दर्ज की गयी है. वहीं शराब के नशे में हंगामा करने के आरोप में सुनील, संजय व धनेश के विरुद्ध कांड संख्या 84/17 दर्ज हुआ है. विशेष छापामारी दल में एसआइ संजय कुमार राम, एएसआइ चंद्रकेत सिंह, रामतवक्या पासवान व फहीमुद्दीन अंसारी आदि शामिल थे.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन