सीमांचल एक्स से टकराया ट्रैक्टर, चालक की मौत
Edited by Prabhat Khabar Digital Desk
Updated:
विज्ञापन
फारबिसगंज : जोगबनी-फारबिसगंज रेलखंड के बथनाहा रेलवे स्टेशन के पास मानव रहित रेलवे समपार फाटक पर बुधवार की रात जोगबनी से दिल्ली जा रही सीमांचल एक्सप्रेस ट्रेन से ट्रैक्टर के टकराने से ट्रैक्टर चालक सह मालिक की मौत हो गयी. इसमें ट्रैक्टर के परखचे उड़ गये. मृतक का नाम क्रिंकाल सिंह पिता रामेश्वर सिंह भेडियाडी […]
विज्ञापन
फारबिसगंज : जोगबनी-फारबिसगंज रेलखंड के बथनाहा रेलवे स्टेशन के पास मानव रहित रेलवे समपार फाटक पर बुधवार की रात जोगबनी से दिल्ली जा रही सीमांचल एक्सप्रेस ट्रेन से ट्रैक्टर के टकराने से ट्रैक्टर चालक सह मालिक की मौत हो गयी. इसमें ट्रैक्टर के परखचे उड़ गये. मृतक का नाम क्रिंकाल सिंह पिता रामेश्वर सिंह भेडियाडी निवासी बताया जाता है.
अस्पताल में डॉक्टरों ने मृत घोषित : क्रिंकाल सिंह अपने ट्रैक्टर से अपने घर जा रहे थे कि बथनाहा रेलवे स्टेशन के पास ही बथनाहा-दिपौल मार्ग पर रेलवे फाटक पर जोगबनी से दिल्ली जा रही सीमांचल एक्सप्रेस ट्रेन से उसका ट्रैक्टर टकरा गया. घटना में क्रिंकाल सिंह गंभीर रूप से घायल हो गये.
घटना की सूचना मिलते ही बथनाहा थाने के अनि अनुज सिंह घटनास्थल पर पहुंच कर घायल को इलाज के लिए अनुमंडल अस्पताल लाया जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया. मृतक किसान है जिसे एक पुत्र व एक पुत्री है. उक्त रेलवे समपार फाटक पर कोई गेट नहीं है न कोई रेलकर्मी रहते हैं. इधर घटना के बाद अनुमंडल अस्पताल पहुंचे मृतक के परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










