103 बोतल शराब जब्त,नौ गिरफ्तार
कार्रवाई . जिले में अलग-अलग जगहों पर पुलिस ने की छापेमारी होली को करीब देखते हुए शराब के कारोबारियों पर शिकंजा कसने को लेकर पुलिस ने अलग-अलग जगहों पर छापेमारी की. छापेमारी में अररिया में 54 बोतल, फारबिसगंज में 49 बोतल, नरपतगंज में छह लीटर देशी शराब व जोकीहाट में तीन बोतल कोरेक्स जब्त किया. […]
कार्रवाई . जिले में अलग-अलग जगहों पर पुलिस ने की छापेमारी
होली को करीब देखते हुए शराब के कारोबारियों पर शिकंजा कसने को लेकर पुलिस ने अलग-अलग जगहों पर छापेमारी की. छापेमारी में अररिया में 54 बोतल, फारबिसगंज में 49 बोतल, नरपतगंज में छह लीटर देशी शराब व जोकीहाट में तीन बोतल कोरेक्स जब्त किया. साथ ही नौ लोगों को गिरफ्तार किया गया.
अररिया : नगर थाना पुलिस ने रविवार को स्टेशन रोड जाने वाली सड़क पर एबीसी नहर के समीप पांच बोतल अंग्रेजी शराब के साथ दो लोगों को गिरफ्तार किया. गिरफ्तार किये गये शिवानंद विश्वास व जीतेंद्र पासवान इटहरा निवासी के विरुद्ध मद्य निषेध कानून के तहत कांड अंकित किया गया. दोनों को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया. इस बाबत नगर थानाध्यक्ष आरके चौधरी ने बताया कि उन्हें सूचना मिली थी की दो युवक अवैध तौर पर शराब लेकर कहीं जा रहे हैं. इसके आलोक में एससी एसटी थानाध्यक्ष सीके टुडू, पुअनि किंग कुंदन, टाइगर मोबाइल जवान ताराचंद काझी व मो खालिक को वाहन जांच के लिए लगाया गया था. इसी क्रम में दोनों युवक जीरो माइल से नहर के रास्ते अररिया की ओर आते दिखे. पुलिस को देखने के बाद दोनों भागने का प्रयास कर रहे थे. मगर चौकन्ने पुलिस कर्मियों ने दोनों को खदेड़ कर पकड़ लिया.
कुर्साकांटा प्रतिनिधि के अनुसार, थाना क्षेत्र के खेसरैल बजरंग बली मंदिर चौक के समीप शनिवार की संध्या मद्य निषेध अभियान को लेकर जारी सघन गश्ती के दौरान नेपाल की ओर से आ रहे बाइक सवार को शक के आधार पर जांच की गयी. जांच के दौरान बाइक की डिक्की में चार बोतल नेपाली शराब पाया गया. बाइक सवार भी शराब की नशे में था. गिरफ्तार युवक बरदाहा थाना क्षेत्र के कोआकोह निवासी प्रमोद बैठा पिता हजारी बैठा को मेडिकल जांच के लिए पीएचसी कुर्साकांटा लाया गया. जहां शराब पीने की पुष्टि की गयी. मौके पर पकड़े गये बाइक संख्या बीआर 01 एजे-5672 को जब्त कर लिया गया.
गिरफ्तार युवक के विरुद्ध सअनि सरोज कुमार ठाकुर के स्वलिखित बयान पर मामला दर्ज करते हुए रविवार को न्यायिक हिरासत में अररिया भेज दिया गया. इधर सोनामनी गोदाम ओपी पुलिस द्वारा शनिवार की रात रात्रि गश्ती के दौरान काली मंदिर सोनामनी गोदाम के समीप बाइक पर सवार दो लोगों को 35 बोतल नेपाली शराब के साथ गिरफ्तार किया गया. गिरफ्तार युवक सोनामनी गोदाम निवासी सुबोध कुमार यादव पिता भागवत यादव व अनमोल कुमार यादव,
पिता स्व किशन लाल यादव के विरुद्ध ओपी अध्यक्ष जीवेश कुमार ठाकुर के स्वलिखित बयान पर मामला दर्ज करते हुए रविवार को न्यायिक हिरासत में अररिया भेज दिया गया. इसके अलावा सोनामनी गोदाम ओपी पुलिस द्वारा गुप्त सूचना के आधार पर रविवार को शराब के नशे में हंगामा कर रहे एक शराबी को गिरफ्तार किया गया. सिकटी प्रतिनिधि के अनुसार, सिकटी थाना पुलिस द्वारा शनिवार की रात्रि गश्ती के दौरान 10 बोतल नेपाली शराब जब्त किया गया. जबकि तस्कर अंधेरे का लाभ उठा कर फरार हो गये. सिकटी थाना के सअनि के स्वलिखित बयान पर अज्ञात के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज कर लिया गया है.
ताराबाड़ी प्रतिनिधि के अनुसार, ताराबाड़ी थानाध्यक्ष प्रभाकर भारती ने गुप्त सूचना के आधार पर ताराबाड़ी थाना क्षेत्र के दभड़ा चौक से पश्चिम भलुआ नदी के किनारे मकई की खेत में चार लीटर देशी शराब लावारिस अवस्था में बरामद किया. शराब कारोबारी मौके से फरार हो गया. . इस अभियान में थानाध्यक्ष के अलावा सिपाही मिथिलेश कुमार, जितेन्द्र कुमार शर्मा, अमित कुमार आदि शामिल थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










