भूमि विवाद को लेकर मारपीट, कांड दर्ज
अररिया : शहर के जयप्रकाश नगर वार्ड संख्या सात में भू-विवाद को लेकर दो पक्षों के बीच मारपीट हो गयी. दोनों पक्षों की ओर से नगर थाना में प्राथमिकी दर्ज करायी गयी है. जगन्नाथ ऋषिदेव की पत्नी कुशमी देवी ने अपने आवेदन में कहा है कि भूदान कमेटी द्वारा प्राप्त जमीन पर घर बना कर […]
अररिया : शहर के जयप्रकाश नगर वार्ड संख्या सात में भू-विवाद को लेकर दो पक्षों के बीच मारपीट हो गयी. दोनों पक्षों की ओर से नगर थाना में प्राथमिकी दर्ज करायी गयी है. जगन्नाथ ऋषिदेव की पत्नी कुशमी देवी ने अपने आवेदन में कहा है कि भूदान कमेटी द्वारा प्राप्त जमीन पर घर बना कर वर्षों से रह रहे हैं. जबकि पृथ्वी पासवान व उनके पुत्र खाली पड़ी मेरी जमीन पर घर बना रहा था. विरोध करने पर मारपीट किया. जबकि पृथ्वी पासवान ने खाली जमीन पर दावा किया की निजी जमीन पर घर बनाने के दौरान जग्रनाथ ऋषिदेव के पक्ष के लोगों ने मारपीट करते घर बनाने से रोक दिया. नगर थानाध्यक्ष रमेश कांत चौधरी ने कहा कि विधि व्यवस्था न बिगड़े. दोनों पक्षों के आवेदन के आलोक में कांड दर्ज किया गया है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










