अररिया में दो बुजुर्गों की निर्मम हत्या

Updated at : 21 Feb 2017 6:07 PM (IST)
विज्ञापन
अररिया में दो बुजुर्गों की निर्मम हत्या

अररिया : बिहार के अररिया जिले में अपराधियों ने दो बुजुर्गों पर अपना कहर बरपाया है. जानकारी के मुताबिक जिले के आरएस ओपी के रहिकपुर वार्ड संख्या दो के निवासी दो बुजुर्गों की अपराधियों ने गला काटकर हत्या कर दी है. टीवी रिपोर्ट के मुताबिक महिला का सिर धड़ से अलग है वहीं बुजुर्ग का […]

विज्ञापन

अररिया : बिहार के अररिया जिले में अपराधियों ने दो बुजुर्गों पर अपना कहर बरपाया है. जानकारी के मुताबिक जिले के आरएस ओपी के रहिकपुर वार्ड संख्या दो के निवासी दो बुजुर्गों की अपराधियों ने गला काटकर हत्या कर दी है. टीवी रिपोर्ट के मुताबिक महिला का सिर धड़ से अलग है वहीं बुजुर्ग का हांथ-पांव बंधा हुआ है. पुलिस मामले की जांच कर रही है. पहचान होनी अभी बाकी है. बताया जा रहा है कि दोनों पति-पत्नी हो सकते हैं. अररिया पुलिस के मुताबिक मंगलवार की सुबह पुलिस को इस घटना की जानकारी मिली.

ग्रामीणों ने पुलिस को बताया कि पास के जंगल में दो शव पड़े हुए हैं. पुलिस फिलहाल उन्हें पति-पत्नी मानकर चल रही है. अभी तक मृतकों की कोई शिनाख्त नहीं हो पायी है. हत्या के बाद से आस-पास के इलाके में दहशत है और पुलिस प्रशासन के लिये काफी आक्रोश है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन