नाबालिग से छेड़छाड़ का मामला दर्ज
Published by : MRIGENDRA MANI SINGH Updated At : 05 Jun 2026 6:30 PM
पुलिस कर रही मामले की जांच
पलासी. प्रखंड अंतर्गत रामनगर पंचायत के मरीचगांव वार्ड संख्या 13 की एक नाबालिग लड़की के साथ गांव के एक युवक ने छेड़छाड़ किया. इस मामले को लेकर पीड़िता ने पलासी थाना में एक युवक सहित सात लोगों के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज करायी हैं. जिसमें मो सलाम, मो कमरो, सुलेमान,तकसीर, बजरूद्दीन,मोसीम, हुस्नी शामिल हैं. थानाध्यक्ष मिथिलेश कुमार ने बताया कि पीड़िता के आवेदन पर मामला दर्ज कर लिया गया है. पुलिस मामले की जांच कर रही है. अग्रेतर कार्रवाई की जायेगी.
मारपीट व छिनतई का मामला दर्ज
पलासी. प्रखंड के द्वारगांव से एक लड़की की शादी की नियत से अपहरण कर कोर्ट मैरिज करने की बात को लेकर अपहरण कर्ताओं द्वारा गाली-गलौच, मारपीट व छिनतई की आरोप लगाते हुए पलासी थाना में आठ लोगों के विरुद्ध अपहृता के पिता संजय पासवान द्वारा प्राथमिकी दर्ज कराया गया है. जिसमें रंजन कुमार पासवान, गनीता देवी, शंकर पासवान,सवरी देवी, नगीना देवी,रम्फो देवी, सुखदेव पासवान, गांव किसान चौक व तीनकौड़ी पासवान गांव बिहारी शामिल हैं. थानाध्यक्ष मिथिलेश कुमार ने बताया कि प्राथमिकी दर्ज कर पुलिस मामले की जांच में जुट गयी है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










