महिला थाना बना महिलाविहीन कोई महिला पुलिस पदाधिकारी
Edited by Prabhat Khabar Digital Desk
Updated:
विज्ञापन
अवधारणा के विपरीत पुरुष पदाधिकारी हैं तैनात महिला पुलिस पदाधिकारी को ले एसपी ने मुख्यालय को लिखा है पत्र अररिया : महिलाओं के साथ उत्पीड़न, दुष्कर्म जैसी घटनाओं में पीड़िता को इंसाफ मिले. इस अवधारणा को लेकर वर्ष 2012 में सूबे में महिला थाना खुला. पीड़ित महिलाओं में आशा जगी की वह अपनी वेदना को […]
विज्ञापन
अवधारणा के विपरीत पुरुष पदाधिकारी हैं तैनात
महिला पुलिस पदाधिकारी को ले एसपी ने मुख्यालय को लिखा है पत्र
अररिया : महिलाओं के साथ उत्पीड़न, दुष्कर्म जैसी घटनाओं में पीड़िता को इंसाफ मिले. इस अवधारणा को लेकर वर्ष 2012 में सूबे में महिला थाना खुला. पीड़ित महिलाओं में आशा जगी की वह अपनी वेदना को सामने रख कर इंसाफ पा लेगी. लेकिन महिला थाना में वर्तमान समय में एक भी महिला पदाधिकारी नहीं है. इससे पीड़िता अपनी बात रख पाने में असहज महसूस करती है. नाम नहीं छापने की शर्त पर महिला थाना आयी पीड़िता को कुछ दर्द ऐसा ही सामने आता है. दरअसल, महिला थानाध्यक्ष के तौर पर पहली कमान एसआइ महाश्वेता सिन्हा ने वर्ष 2012 में संभाली. उनका तबादला हो गया, तो एसआइ प्रियंका
कुमारी ने दायित्व का निर्वह्न किया. उनके जाने के बाद पुलिस निरीक्षक रमेश कांत चौधरी, नवीन कुमार सिंह, राजेश्वर प्रसाद को महिला थाना का दायित्व मिला. वर्तमान में 18 नवंबर से पुनि पीके प्रवीण है. महिला थाना में पदस्थापित महिला एसआइ मुन्नी किस्कू का तबादला भागलपुर हो गया. एएसआइ सुकुमारी देवी का तबादला पटना हो गया. दोनों विरमित कर दी गयी. नतीजा यह कि पीड़िताओं से पूछताछ व उनके दर्द को जानने वाली एक भी महिला पदाधिकारी नहीं है. थानाध्यक्ष के अलावा एक एसआइ उपेंद्र कुमार सिंह व एएसआइ मो अयूब खान है. अयूब खान भी जिला से विरमित होने के इंतजार में हैं. दरअसल, महिला थाना महिलाविहीन हो गया है. वर्तमान समय में शासन-प्रशासन की उदासीनता का खामियाजा पीड़ित महिला सहने को लाचार है. महिला थाना का कंसेप्ट खंडित होता नजर आता है.
महिला अधिकारी के लिए किया गया है पत्राचार
यह सच है कि महिला पुलिस पदाधिकारियों का तबादला मुख्यालय से कर दिया है. जिले में मात्र एक महिला एएसआइ है. उसे ही महिला थाना भेजा जायेगा. महिला पदाधिकारी के संबंध में मुख्यालय सहित वरीय अधिकारियों से पत्राचार किया गया है.
सुधीर कुमार पोरिका, एसपी
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










