छापेमारी में 250 बोतल कोरेक्स कफ सीरप जब्त
Edited by Prabhat Khabar Digital Desk
Updated:
विज्ञापन
कस्टम विभाग ने फारबिसगंज रेलवे स्टेशन पर कटिहार-जोगबनी यात्री ट्रेन में की छापामारी. फारबिसगंज : फारबिसगंज कस्टम के अधिकारियों ने बुधवार को कटिहार से जोगबनी जा रही यात्री ट्रेन संख्या 55735 में छापामारी की. गुप्त सूचना पर की गयी छापामारी में कस्टम के अधिकारियों ने एक बड़े बैग में छुपाकर कर रखे गये 250 बोतल […]
विज्ञापन
कस्टम विभाग ने फारबिसगंज रेलवे स्टेशन पर कटिहार-जोगबनी यात्री ट्रेन में की छापामारी.
फारबिसगंज : फारबिसगंज कस्टम के अधिकारियों ने बुधवार को कटिहार से जोगबनी जा रही यात्री ट्रेन संख्या 55735 में छापामारी की. गुप्त सूचना पर की गयी छापामारी में कस्टम के अधिकारियों ने एक बड़े बैग में छुपाकर कर रखे गये 250 बोतल कोडिनयुक्त कोरेक्स कफ सीरप जब्त किये. छापेमारी दल का नेतृत्व कर रहे कस्टम इंसपेक्टर एलके पाठक ने बताया कि तस्करी के माध्यम से कोरेक्स कफ सीरप का एक बड़ा खेप जोगबनी ले जाया जा रहा था. जहां से इसे पड़ोसी देश नेपाल भेजा जाना था.
कस्टम को इसकी सूचना मिली थी. इस पर कार्रवाई कतरे हुए ट्रेन की एक बोगी में छापामारी की गयी. इसमें एक लावारिस बैग से कोरेक्स बदामद हुए. उन्होंने कहा कि अभियान में कस्टम के अधिकारी तस्कर का पता लगाने में नाकाम रहे. अधिकारियों को देख कर तस्कर के भाग खड़ा होने का अंदेशा उन्होंने जाहिर की. दल में कस्टम के बीआर पासवान, इंसपेक्टर एलके पाठक, हवलदार किशोर राम, प्रभुनारायण ठाकुर, कुंदन कुमार, आफ़ताब आलम, वरुण कुमार यादव व अन्य शामिल थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










