जनप्रतिनिधियों को मिले आर्म्स का लाइसेंस : राजेश

Updated:
विज्ञापन

भरगामा : सरपंच संघ अध्यक्ष सतेंद्र यादव की अपराधियों द्वारा गोली मार कर की गयी निर्मम हत्या को लेकर प्रखंड मुख्यालय स्थित सभा भवन में एक शोकसभा का आयोजन किया गया. सभा की अध्यक्षता मुखिया संघ अध्यक्ष विजय सिंह यादव ने की. मौके पर बीडीओ रेखा कुमारी, थानाध्यक्ष विकास कुमार आजाद मुख्य रूप से उपस्थित […]

विज्ञापन

भरगामा : सरपंच संघ अध्यक्ष सतेंद्र यादव की अपराधियों द्वारा गोली मार कर की गयी निर्मम हत्या को लेकर प्रखंड मुख्यालय स्थित सभा भवन में एक शोकसभा का आयोजन किया गया. सभा की अध्यक्षता मुखिया संघ अध्यक्ष विजय सिंह यादव ने की. मौके पर बीडीओ रेखा कुमारी, थानाध्यक्ष विकास कुमार आजाद मुख्य रूप से उपस्थित थे.

उपस्थित लोगों ने दिवंगत आत्मा की शांति के लिए दो मिनट का मौन धारण किया. विजय सिंह यादव ने घटना पर दुख प्रकट करते हुए कहा कि इस घटना के बाद से जनप्रतिनिधि अपने आप को सुरक्षित नहीं मान रहे हैं. उन्होंने हत्या कांड के अनुसंधानकर्ता को बदलने के साथ केस का स्थानांतरण भरगामा थाना करने के अलावा निर्दोष फंसे नहीं दोषी बचे नहीं के तर्ज पर पुलिसिया अनुसंधान की मांग की. खजूरी पंचायत के मुखिया राजेश गुप्ता ने जनप्रतिनिधियों को आर्म्स लाइसेंस मुहैया कराने के अलावा ग्राम रक्षा दल को सुदृढ़ करने की मांग की. सरपंच कलानंद राम ने ग्राम कचहरी संचालन के दौरान चौकीदार के प्रतिनियुक्ति की मांग की.

थानाध्यक्ष विकास कुमार आजाद ने जनप्रतिनिधियों को सुरक्षा का भरोसा दिलाया. मौके पर धनेश्वर रजक, राजेश गुप्ता, संदेव मेहता, मनोरमा देवी, अरुण यादव, लक्ष्मण पासवान, अशोक कुमार रमण, प्रेम ठाकुर, राजकुमार मेहता, राजू मेहता, उर्मिला देवी, पप्पू कुमार यादव, सुमन कुमार, उत्तम लाल मुखिया, कलानंद राम, अशोक राम समेत बड़ी संख्या में जनप्रतिनिधि मौजूद थे.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन