घर से खींच-खींच कर की पिटाई
Edited by Prabhat Khabar Digital Desk
Updated:
विज्ञापन
माले नेताओं की हत्या . एससी-एसटी थाने में प्राथमिकी दर्ज, 35 नामजद भरगामा : थाना क्षेत्र में रविवार को हुई घटना की प्राथमिकी दर्ज कर ली गयी है. 35 लोगों को नामजद किया गया है. सभी आरोपी फरार हैं. पीड़ितों की मानें तो दबंगों ने घर से खींच-खींच कर पीटा और माले के दोनों नेताओं […]
विज्ञापन
माले नेताओं की हत्या . एससी-एसटी थाने में प्राथमिकी दर्ज, 35 नामजद
भरगामा : थाना क्षेत्र में रविवार को हुई घटना की प्राथमिकी दर्ज कर ली गयी है. 35 लोगों को नामजद किया गया है. सभी आरोपी फरार हैं. पीड़ितों की मानें तो दबंगों ने घर से खींच-खींच कर पीटा और माले के दोनों नेताओं को पीटते हुए अपने साथ ले गये. बाद में सोमवार की सुबह दोनों का शव मिला. शव मिलने के बाद ही लोगों का आक्रोश भड़क गया. जानकारों ने की मानें तो तालाब का विवाद वर्षों पुराना है, यदि पुलिस सतर्क रहती, तो इतनी बड़ी घटना नहीं होती.
पोखर की जमीन को लेकर पहले से चला आ रहा था विवाद
पीड़ितों को समझाते-बुझाते डीएम हिमांशु शर्मा व पूर्णिया के एसपी निशांत तिवारी.
दोषियों को बख्शा नहीं जायेगा : थानाध्यक्ष
प्राथमिकी दर्ज की गयी है. कानून अपना काम करेगा. दोषियों को बख्शा नहीं जायेगा.
सीके टुडू, थानाध्यक्ष
घटनाक्रम पर पुलिस रख रही है नजर : एसपी
पूरे मामले पर नजर रखे हुए हैं. इस घटना की गंभीरता से जांच कर रहे हैं, इस मामले में जो भी दोषी होंगे, कार्रवाई होगी. उन्होंने कहा कि यदि पुलिस पदाधिकारियों की लापरवाही के कारण हुई होगी, तो पुलिस पदाधिकारियों के विरुद्ध भी कार्रवाई निश्चित रूप से की जायेगी.
सुधीर कुमार पोरिका, एसपी
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










