चार को चक्का जाम व बिहार बंद की घोषणा

Updated:
विज्ञापन

रानीगंज : साथी की शहादत बेकार नहीं होने दिया जायेगा. इस घटना के विरोध में चार जनवरी को सीमांचल व मिथिलांचल में चक्का जाम सहित पूरे बिहार में बंद कार्यक्रम आयोजित किया जायेगा. उक्त बातें सोमवार को घटनास्थल पर पहुंचे आरा के पूर्व सांसद व खेत मजदूर सभा के राष्ट्रीय अध्यक्ष रामेश्वर प्रसाद ने कही. […]

विज्ञापन

रानीगंज : साथी की शहादत बेकार नहीं होने दिया जायेगा. इस घटना के विरोध में चार जनवरी को सीमांचल व मिथिलांचल में चक्का जाम सहित पूरे बिहार में बंद कार्यक्रम आयोजित किया जायेगा. उक्त बातें सोमवार को घटनास्थल पर पहुंचे आरा के पूर्व सांसद व खेत मजदूर सभा के राष्ट्रीय अध्यक्ष रामेश्वर प्रसाद ने कही. उन्होंने कहा कि सुनियोजित साजिश के तहत जिला सचिव सत्यनारायण सिंह यादव व कमलेश्वरी ऋषिदेव की बेरहमी से हत्या की गयी है. गरीब महादलित टोला को उजाड़ने की कोशिश हो रही है. उन्होंने भरगामा थानाध्यक्ष पर सीधे तौर पर घटना में संलिप्त होने का आरोप लगाते हुए निलंबन की मांग किया.

वहीं इस हत्याकांड में शामिल सभी लोगों के विरुद्ध समुचित कार्रवाई व मामले की न्यायिक जांच की मांग उन्होंने किया है. वहीं पोलित ब्युरो के सदस्य धीरेंद्र झा ने कहा कि भाकपा माले हमेशा गरीब व मजदूरों के शोषण के विरुद्ध संघर्ष किया है. पीड़ितों को हक दिलाने का काम किया है. उन्होंने कहा कि दिन के उजाले में जिला सचिव सत्यनारायण सिंह यादव व कमलेश्वरी ऋषिदेव की हत्या की घटना ने नीतीश सरकार की नाकामी को जगजाहीर किया है. घटना की सूचना के बावजूद भी

पुलिस व प्रशासनिक अधिकारी मामले के प्रति उदासीन बने रहे. उन्होंने कहा कि अगर समय रहते पुलिस पदाधिकारी तत्परता के साथ कार्रवाई किये होते तो शायद दोनों की जान बचाया जा सकता था. उन्होंने इस घटना के विरोध में व्यापक स्तर पर आंदोलन किये जाने की बात कही. वहीं राज्य कमेटी के सदस्य नवल किशोर सिंह ने कहा कि वर्षों से गरीब व भूमिहीन लोग बंजर भूमि को अपनी मेहनत से उपयोग के लायक बनाते हैं. लेकिन कथित दबंग लोग दलित व गरीबों को ही संबंधित भूमि से बेदखल कर देते हैं. उन्होंने मौके पर पहुंचे डीएम व एसपी से बंदोबस्ती से संबंधित भूमि पर दखल दिलाने व फर्जी केवाला करने वाले लोगों के विरुद्ध कानूनी कार्रवाई की मांग की. कुल मिला कर अपने दो साथी की हत्या से आक्रोशित लोग लाल झंडे के साथ सड़क पर एकजुट दिखे.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन