दोषी पुलिसकर्मियों पर हो कार्रवाई : पूर्व सांसद
अररिया : भरगामा थाना क्षेत्र के रहड़िया गांव में हुई हिंसक झड़प में दो लोगों की हत्या किये जाने के मामले में घटनास्थल का मुआयना कर लौटे पूर्व सांसद प्रदीप कुमार सिंह ने कहा है कि पूरे वाकिया पर गौर करने से दबंगों द्वारा महादलितों पर अत्याचार का मामला सामने आता है. इस बाबत पूर्व […]
अररिया : भरगामा थाना क्षेत्र के रहड़िया गांव में हुई हिंसक झड़प में दो लोगों की हत्या किये जाने के मामले में घटनास्थल का मुआयना कर लौटे पूर्व सांसद प्रदीप कुमार सिंह ने कहा है कि पूरे वाकिया पर गौर करने से दबंगों द्वारा महादलितों पर अत्याचार का मामला सामने आता है. इस बाबत पूर्व सांसद ने कहा कि कथित सुशासन की सरकार में पुलिस की मौजूदगी में महादलित समुदाय के लोगों पर दबंगों ने कहर बरपाया है. दो लोगों की हत्या कर दी गयी. घर में लूटपाट की गयी. इसकी उच्च स्तरीय जांच होनी चाहिए.
पूर्व सांसद ने हत्यारोपियों के अविलंब गिरफ्तारी की मांग प्रशासन से की. मृतक के परिजनों को सरकार 20-20 लाख रुपये के मुआवजा, पक्का मकान के साथ परिजनों को सरकारी नौकरी देने की मांग सरकार से की है. पूर्व सांसद श्री सिंह ने कहा है कि जिस तरह से हत्या की गयी है. वह जघन्य हत्या है. दोषी पुलिसकर्मियों पर भी उन्होंने कार्रवाई की मांग की. कहा कि आखिर पुलिस की मौजूदगी में कैसे दबंग कमलेश्वरी ऋषिदेव व सत्यनारायण यादव को घर से खींच कर अन्यत्र लेते गये. इस मामले की गंभीरता पूर्वक जांच होनी चाहिए.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










